चिलचिलाती धूप से सिरदर्द, डिहाइड्रेशन, सनबर्न से बचाव कैसे करें?

Effective Summer Health Tips: गर्मी से आपको थकावट और सुस्ती सी महसूस हो सकती है। इसके साथ ही तेज धूप से स्किन को भी नुकसान होता है। इसलिए गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए किन-किन बातों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, आइए जान लेते हैं।

Effective Summer Health Tips

गर्मी से बचने के उपाय Image Credit: Freepik

Effective Summer Health Tips: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलना काफी मुश्किलभरा लगता है। इस बढ़ती गर्मी की वजह से कमजोरी, थकान और सुस्ती महसूस होने लगती है। कई बार गर्मी और ह्यूमिडिटी की वजह से चक्कर और वोमिटिंग जैसा महसूस होने लगता है।

विज्ञापन

इसके साथ ही तेज धूप की वजह हीट वेव यानी की लू लगना, सिरदर्द, डिहाइड्रेशन, सनबर्न और टैन जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। गर्मियों के मौसम में हेल्दी रहने के लिए कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे गर्मियों में लू लगने जैसी परेशानी से आपका बचाव हो सकता है। आइए चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए नीचे दिए गए टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं..

विज्ञापन

क्या करें

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

बाहर निकलने से पहले हमेशा SPF 30 या उससे ज्यादा सनस्क्रीन लगाएं। यह आपकी त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाएगा।

विज्ञापन

ढीले और हल्के कपड़े पहनें

हल्के रंग के ढीले-ढाले और कॉटन जैसे हल्के-फुल्के कपड़े पहनें, जिससे सांस लेने में आसानी से बचें। इससे आपकी त्वचा को हवा मिलती रहेगी और पसीना आसानी से सूख जाएगा।

विज्ञापन

कैप और सनग्लासेस पहनें

चौड़ी ब्रिम वाली हैट पहनें ताकि आपके चेहरे और गर्दन को धूप से बचाव मिल सके। यूवी प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस पहनें ताकि आपकी आंखें सेफ रहें।

विज्ञापन

हाइड्रेटेड रहें

पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। यह शरीर को ठंडा रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करेगा। नारियल पानी, नींबू पानी शरबत, बेल का जूस पीते रहें।

विज्ञापन

छाया का सहारा लें

जब भी पॉसिबल हो, छाया में रहें। बाहर जाते समय कोशिश करें कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में न निकलें क्योंकि इस समय सूर्य की किरणें सबसे तेज होती हैं।

विज्ञापन

क्या नहीं करें

अत्यधिक समय धूप में न बिताएं

विज्ञापन

बिना किसी सेफ्टी के लंबे समय तक धूप में रहने से बचें। यह सनबर्न और हीट स्ट्रोक का कारण बन सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बाहर कम ही जाएं और कोई ऐसा काम न करें, जिसमें ज्यादा देर तक धूप में रहना पड़े।

गहरे रंग के कपड़े न पहनें

विज्ञापन

गहरे रंग के कपड़े अधिक गर्मी को आकर्षित करते हैं, जिससे आपको अधिक गर्मी महसूस हो सकती है। इसलिए हल्के रंग के कपड़े पहनें।

डिहाइड्रेटिंग ड्रिंक्स का सेवन न करें

विज्ञापन

कैफीन और अल्कोहल जैसे पेय पदार्थों का ज्यादा सेवन न करें, क्योंकि ये आपके शरीर को डिहाइड्रेशन कर सकते हैं और आप लूज मोशन का शिकार हो सकते हैं।

अन्य स्किन प्रोटेक्शन की अनदेखी न करें

विज्ञापन

सिर्फ सनस्क्रीन लगाने से ही सब कुछ नहीं हो जाता। फुल स्लीव्स के कपड़े, हैट और सनग्लासेस का यूज भी जरूरी है। इससे धूप से बचाव होता है।

धूप में हेवी एक्सरसाइज न करें

विज्ञापन

ज्यादा गर्मी में हेवी एक्सरसाइज करने से बचें। इससे हीट स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप चिलचिलाती धूप से बच सकते हैं और अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ