Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

हेल्थ

क्या आप भी ताजा मटर को फ्रोजन से बेहतर मानते हैं? जवाब जानकर नहीं होगा यकीन

Are frozen peas as healthy as fresh: ताजे मटर अगर सस्ते मिलते हैं या मौसम में नहीं आते तो लोग फ्रोजन मटर खरीद लाते हैं. लेकिन, क्या फ्रोजन मटर से शरीर को पोषण मिलता है और क्या यह मटर ताजे मटर की बराबरी कर पाते हैं, जानिए यहां.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 5, 2026 12:18
Frozen Peas vs Fresh Peas
फ्रोजन मटर ज्यादा अच्छे हैं या ताजा मटर, जानिए यहां.

Are peas better fresh or frozen: बाजार से ताजा मटर लाकर छीलने का समय ना होने पर, घर में मटर ना हो और किसी डिश में डालने की जरूरत होने पर या फिर बेमौसम मटर चाहिए हो तब फ्रोजन मटर (Frozen Peas) खरीदकर लाए जाते हैं. फ्रोजन मटर को इस्तेमाल करना आसान है. इसे छीलने की मेहनत नहीं करनी पड़ती और मटर को जस का तस ही तुरंत पकाने के लिए बर्तन में डाल दिया जाता है. लेकिन, अक्सर ही यह सवाल बना रहता है कि क्या फ्रोजन मटर में पोषक तत्व होते हैं या नहीं. बहुत से लोगों को लगता है कि ताजा मटर ज्यादा पोष्टिक होती है, लेकिन फ्रोजन मटर कितने फायदेमंद है यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है.

फ्रोजन मटर ज्यादा अच्छे हैं या ताजे मटर

ताजे मटर के पोषक तत्व – ताजा मटर (Fresh Peas) 2 तरह के होते हैं, एक वो ताजे जो सीधा खेत से लाए जाते हैं और खाए जाते हैं, दूसरे वो जिन्हें बाजार से खरीदा जाता है. मटर जैसी ही तोड़े जाते हैं उनमें मौजूद स्टार्च बदलने लगती है और उनके विटामिन कम होने लगते हैं. इसके बाद जब मटर मंडी में जाते हैं और बाजार से घर आते हैं तबतक वे अपने 40 से 50 प्रतिशत पोषक तत्व खो देते हैं. ऐसे में अगर मटर को बाजार से खरीदा जाता है तो ताजे मटर से आपको भरपूर पोषक तत्व मिलेंगे ही यह जरूरी नहीं है.

---विज्ञापन---

फ्रोजन मटर के पोषक तत्व – मटर को तोड़ने के तुरंत बाद ब्लांच किया जाता है और फिर फ्रोजन मटर की प्रक्रिया शुरू होती है. ऐसे में मटर में मौजूद पोषक तत्व एक तरह से लॉक हो जाते हैं. फ्रोजन मटर में लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का स्तर भी महीनों तक बना रहता है.

पोषक तत्वों की तुलना की जाए तो ताजा मटर जो बाजार से लाए जाते हैं उसमें विटामिन सी मध्यम से कम होता है जबकि फ्रोजन मटर में अधिक होता है, फाइबर दोनों में बराबर होता है और स्वाद फ्रोजन मटर का हमेशा ही अच्छा होता है. ऐसे में विजेता फ्रोजन मटर है.

---विज्ञापन---

मटर सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है

  • मटर पाचन के लिए अच्छे होते हैं. इनमें फाइबर होता है जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है.
  • वजन घटाने में मटर का असर नजर आता है. मटर में मौजूद प्रोटीन और फाइबर वेट लॉस में मदद करते हैं और इनमें फैट कम होता है.
  • दिल की सेहत अच्छी रखने में भी मटर के फायदे (Matar Ke Fayde) नजर आते हैं. मटर में पौटेशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करते हैं.
  • मटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसीलिए ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद होते हैं.
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मटर के फायदे नजर आते हैं. मटर में फायदेमंद विटामिन सी, विटामिन ई और जिंक होता है.

यह भी पढ़ें – शुगर के मरीजों के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी होती हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ब्लड शुगर होने लगेगा कम

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 05, 2026 12:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.