---विज्ञापन---

हेल्थ

हर बात पर आता है गुस्सा? इन Vitamins की कमी हो सकती है सबसे बड़ी वजह

How to Control Anger Issue: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें बात-बात पर गुस्सा आने लगता है. इस कारण उनके अपने उनसे दूरी बनाने लगते हैं. हालांकि, बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि कई बार यह समस्या कुछ खास Vitamins की कमी से भी हो सकती है.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 11, 2026 12:58
How To Control Anger Issue Naturally
गुस्सा कैसे शांत करें?

Vitamin Deficiency: अक्सर लोगों को बहुत गुस्सा आता है, जिस कारण उनके अपने दूरी बनाने लगते हैं. हल्की सी आवाज, छोटी-मोटी गलती, छोटा मजाक आदि होता देख वह अपने आप पर कंट्रोल नहीं कर पाते और सामने वाले पर बरस पड़ते हैं. हालांकि, ऐसा भी होता है जैसे ही उनका गुस्सा शांत होता है, उनके दिल में एक दुख/ अफसोस बैठ जाता है कि उन्होंने किसी पर चीखा या उस पर गुस्सा किया है. ऐसे में अगर आप भी अपने गुस्से से परेशान हैं, तो हम आपको बताएंगे कि किन विटामिन्स की कमी से ऐसी स्थिति बनती है?

यह भी पढ़ें: यूरिक एसिड बढ़ने की पहचान क्या है? पेशाब से लेकर पैरों तक में दिखते हैं Uric Acid बढ़ने के 7 लक्षण

---विज्ञापन---

रिश्ते और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरनाक

गुस्सा थोड़े वक्त के लिए आता है, लेकिन जब भी आता है अपने साथ कई तरह की मुश्किलें लेकर आता है. इससे न सिर्फ अपनों से रिश्ते खराब हो जाते हैं, बल्कि सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. कई लोग अपने गुस्से से इतना ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि वह लोगों के साथ बैठते भी नहीं, ताकि किसी को कुछ बोलकर उसका दिल न दुखा दे. हालांकि, जरूरी नहीं कि ये आदत ही हो, कई बार कुछ खास विटामिन्स की कमी (Vitamin Deficiency Cause Anger Issue) से भी ऐसी स्थिति बन जाती है, जिसे पूरा करने पर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

विटामिन B6

---विज्ञापन---

विटामिन B6 दिमाग में बनने वाले सेरोटोनिन (Serotonin) और डोपामाइन (Dopamine) जैसे केमिकल्स को संतुलित रखने में मदद करता है. ये दोनों तत्व हमारे मूड को स्थिर और शांत बनाए रखते हैं. हालांकि, जब शरीर में Vitamin B6 की कमी हो जाती है, तो बेचैनी, तनाव और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

विटामिन B12

विटामिन B12 (Vitamin B6) शरीर को ऊर्जा देने और दिमाग को सही तरीके से काम करने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कमी होने पर व्यक्ति को लगातार थकान, उदासी, डिप्रेशन और ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है. इन कारणों से मूड अस्थिर रहने लगता है और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है.

विटामिन D

विटामिन D को अक्सर हड्डियों की मजबूती से जोड़ा जाता है, लेकिन यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है. यह मूड को संतुलित रखने में मदद करता है. जब शरीर में Vitamin D की कमी हो जाती है, खासकर धूप की कमी के कारण, तो चिड़चिड़ापन, उदासी और गुस्सा बढ़ सकता है.

कैसे पूरी करें इन विटामिन्स की कमी? How to Control Anger Issue

हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडा, मछली, दूध, दही, नट्स और साबुत अनाज को रोजाना के आहार में शामिल करने से विटामिन B6, B12 और D की कमी को काफी हद तक पूरी की जा सकती है. ये पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ दिमाग और मूड को भी संतुलित रखने में मदद करते हैं. संतुलित और पौष्टिक आहार न सिर्फ शारीरिक सेहत सुधारता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाता है.

यह भी पढ़ें: दवा के पत्तों पर क्यों बनी होती है लाल-नीली लाइन? वजह नहीं जानते होंगे आप

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 11, 2026 12:58 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.