After Festival Health Tips: त्योहारों का मौसम खुशी और उत्सव से भरा होता है। दिवाली तो देश का सबसे बड़ा त्योहार है, इस पर्व की तैयारी में लोग 1 महीने पहले से ही लग जाते हैं। दीपावली के लिए लोग घर की जमकर सफाई करते हैं, घंटो मार्केट में शॉपिंग करते है, फेस्टिवल के लिए तरह-तरह केव्यंजन पकाते हैं तो कुछ लोग दोस्तों व परिवारजनों से मिलने बाहर भी जाते हैं। ऐसे में शरीर का थकना बड़ी बात नहीं है। इन दिनों में जितने जोरों-शोरों से काम किया जाता है, लोग उतना रेस्ट नहीं कर पाते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लाए हैं, जिन्हें आप आफ्टर फेस्टिवल फॉलो कर रिलैक्स पा सकते हैं।
After फेस्टिवल टिप्स से दूर होगी थकान
1. आराम और नींद सबसे जरूरी
थकान को दूर करने का सबसे सरल उपाय है पर्याप्त आराम और नींद लेना है। त्योहारों के दौरान, शोरगुल और गतिविधियों के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती है। इसलिए अब आप कोशिश करें कि कुछ दिनों तक 8 से 9 घंटों की नींद जरूर लें ताकि त्योहार की तैयारियों से होने वाली थकान से आपको राहत मिले, साथ ही इससे बॉडी पेन भी कम होगा।
ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!
2. हाइड्रेशन
कोई भी त्योहार हो, हम मिठाई और फास्ट फूड का सेवन करते ही हैं। लेकिन वहीं, दूसरी तरफ पानी पीना भूल जाते हैं। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं। इससे आपकी ऊर्जा बनी रहेगी और थकान कम होगी। आप ताजे फलों का रस या नींबू पानी भी पी सकते हैं। शरीर में हाइड्रेशन सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि पानी की कमी होने से स्ट्रेस के साथ-साथ बीमारियां भी बढ़ती है।
3. योग
थकान को दूर करने के लिए हल्की एक्सरसाइज या योग करना फायदेमंद हो सकता है। यह आपके शरीर को रिलैक्स करने में मदद करेगा और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाएगा। सुबह-सुबह कुछ मिनट योगासन करें या फिर 30 मिनट की वॉक पर जाएं।
4. संतुलित आहार
त्योहारों के दौरान भारी और तला-भुना भोजन करने से थकान बढ़ सकती है। संतुलित आहार लेना बेहद महत्वपूर्ण है। हरी सब्जियां, फल, और प्रोटीन युक्त फूड्स जैसे दालें और नट्स शामिल करें। यह आपको एनर्जी प्रदान करेंगे और आपको फिट रखेंगे।
Photo Credit- Meta AI
5. मेंटल स्ट्रेस कम करें
हालांकि, त्योहार खुशियां लाता है लेकिन उसकी तैयारियां साथ में स्ट्रेस भी लेकर आती है। थकान को दूर करने के लिए मानसिक शांति भी आवश्यक है। इसके लिए आप ध्यान या प्राणायाम कर सकते हैं, इससे मन और शरीर दोनों को शांति मिलती है। आप अपना पसंदीदा संगीत सुन सकते हैं या किताब पढ़ सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और तनाव भी कम होगा।
ये भी पढ़ें- कब्ज भी बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
14 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines