हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Acharya Balkrishna Health Tips: पेशाब की जलन से छुटकारा दिलाएगा ये घरेलू उपचार

Acharya Balkrishna Health Tips: पेशाब करते समय जलन और दर्द होना अच्छी सेहत का लक्षण नहीं होता है। यह यूरिन से जुड़ी बीमारियों का लक्षण होता है, जिसका सही उपचार जरूरी है। आचार्य बालकृष्ण का यह नुस्खा राहत दिलाएगा।

विज्ञापन

Acharya Balkrishna Health Tips: पेशाब में जलन होना एक सामान्य समस्या है जिससे लाखों लोग परेशान हैं। इस प्रॉब्लम को डिस्यूरिया कहते हैं, जो पुरुषों और महिलाओं, दोनों को प्रभावित करती है। पेशाब करते समय जलन या दर्द की समस्या को आमतौर पर यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी UTI या किसी अन्य संक्रमण से होने वाली बीमारी भी कही जाती है। शरीर में पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या में भी पेशाब करते समय दर्द और जलन हो सकती है। यह समस्या अधिक गंभीर हो, इससे पहले ही इलाज कर लेना चाहिए। आचार्य बालकृष्ण से जानिए पेशाब की सभी समस्याओं को दूर करने का जबरदस्त फॉर्मूला।

क्या है उपाय?

आचार्य कहते हैं पेशाब की बीमारियां उन लोगों को होती हैं जो अपनी दिनचर्या को सही नहीं रखते हैं। जो लोग सही भोजन या फिर सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, उन्हें पेशाब से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। पेशाब की बीमारी उन्हें भी होती है, जो किसी अन्य बीमारियों से पीड़ित होते हैं। इसके लिए रामबाण उपाय यह है कि आप पालक का सेवन करें। आचार्य के अनुसार, जिन लोगों को पेशाब करते समय जलन होती है, पेशाब रुक-रुककर आता है या फिर सही से पेशाब नहीं आता है, उन्हें इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

कैसे करें सेवन?

पेशाब की समस्याओं में पालक का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो यूटीआई इंफेक्शन की प्रॉब्लम में रामबाण होते हैं। पालक के पत्तों का ताजा रस निकालकर रोजाना सुबह के समय पीने से दर्द, जलन और रुक-रुककर पेशाब आने की समस्याओं में राहत मिलेगी। आचार्य कहते हैं कि पालक का रस पीने से न सिर्फ यूरिन की समस्या बल्कि पथरी में भी लाभदायक होता है। जो लोग पथरी जैसे रोगों से पीड़ित होते हैं, उन्हें भी पालक का जूस नियमित रूप से पीना चाहिए।

गर्मी में भी फायदेमंद

आचार्य कहते हैं कि पालक के रस में 1 गिलास पानी और मिश्री के साथ तुलसी के पत्तों को मिलाकर एक एक्सट्रेक्ट बनाकर पीने से शरीर की गर्मी दूर होती है। गर्मियों के मौसम में इसे पीने से बॉडी का ताप कम होता है और इस शरबत को पीने से खून की कमी भी दूर होती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola