हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Swapna Shastra: सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें उड़ने वाली है नींद, भविष्य की बड़ी मुसीबत का है इशारा

Swapna Shastra: लोगों को रात में सोते समय तरह-तरह के सपने आते हैं. स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है. आप सपने में इन चीजों को देखते हैं तो यह भविष्य में बड़ी मुसीबत आने का संकेत है.

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Swapna Shastra: लोगों को सपने में अजीब-अजीब चीजें नजर आती है जो कई तरह के संकेत देती हैं. सपने में नजर आने वाली अजीबोगरीब, रहस्यमय और डरावनी चीजें भविष्य में आने वाले संकट की ओर इशारा करती है. स्वप्न शास्त्र के मुताबिक आपको ऐसे सपनों के बारे में बताते हैं जिनका नजर आना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है. यह भविष्य में होने वाली किसी बुरी घटना की ओर इशारा करता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

भविष्य में बड़ी मुसीबत का संकेत है ऐसे सपने देखना

खुद को पानी में गिरते देखना

आप सपने में खुद को पानी में गिरते हुुए देखते हैं तो यह अशुभ होता है. ऐसा सपना आना भविष्य में किसी बड़ी घटना की ओर इशारा करता है. अगर आपको पानी में गिरने और डूबने का सपना आता है तो किसी भी काम में सावधानी बरतें.

विज्ञापन

ऊंचाई से गिरना

सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना आपके लिए अशुभ होता है. यह इशारा करता है कि, आपकी कोई योजना बिगड़ने वाली है. आप अपने फैसलों पर फिर से विचार करें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Finger Bigger Than Thumb Meaning: पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली का बड़ा होना है अहम संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

सपने में बिल्ली देखना

विज्ञापन

सपने में बिल्ली देखना अशुभ होता है. आप सपने में बिल्ली देखते हैं तो यह आर्थिक हानि होने की ओर इशारा करता है. इसका अर्थ है कि, आपको चोर और दुश्मन से सावधान रहना है.

खुद को अकेले देखना

विज्ञापन

आप सपने में खुद को किसी अनजान जगह पर अकेले देखते हैं तो यह जीवन में बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है. इस तरह का सपना भविष्य में आने वाली मुसीबत की ओर इशारा करता है.

सपने में कांच का टूटना

विज्ञापन

सपने में आप कांच का टूटना देखते हैं तो इससे आपको अशुभ संकेत मिलता है. यह संकेत देता है कि, आपको कोई करीबी आपको धोखा देने वाला है. आपको मानसिक रूप से तनाव मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola