Ramadan 2025: रमजान का पहला रोजा कब है कैसे खोले, जानें क्या खाएं

Ramadan 2025: रमजान में रोजे के दौरान खाने-पीने का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि कई बार इस समय बीमार होने का डर लगा रहता है। डॉक्टर भी खान-पान की चीजों पर खास ध्यान देने की सलाह देते हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए क्या खाना सही हो सकता है।

Ramadan 2025

Ramadan 2025

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स जैसे की खजूर, अंजीर, आलू बुखारा आदि में फाइबर, पोटेशियम, फोलेट और विटामिन भरपूर मात्रा होती है। इफ्तार में इन ड्राई फ्रूट्स के सेवन से न केवल पाचन बेहतर होगा बल्कि ये वजन भी कंट्रोल में रहता है।

सलाद

इफ्तार में सलाद को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप  टमाटर, ककड़ी, गाजर और खीरा जैसी चीजों से इसे तैयार कर सकते हैं। सलाद खाने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और एमर्जी बनी रहती है। सलाद से शरीर को विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मिलता है जो सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।

विज्ञापन

सीड्स

इफ्तार में आप अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज और चिया सीड्स को भी शामिल कर सकते हैं। इनमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में करते है।

फल

इफ्तार में ताजे फलों का सेवन करने से कई सारे फायदे मिलते हैं। फल न केवल टेस्टी ही नहीं बल्कि हमारे शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए, पोटेशियम और फोलेट की कमी को पूरा करते हैं। फल में पाया जाने वाला फाइबर हमारे पाचन को हेल्दी रखते है। इसके साथ ही भूख को भी कम करता है।

विज्ञापन

अनाज

मिलेट्स जैसे कि बाजरा, ज्वार और रागी को इफ्तार में शामिल कर सकते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन बी भरपूर मात्रा में होती है, जो आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ