IND vs WI: बैक टू बैक शतक जड़कर कप्तान शुभमन गिल ने बनाए बड़े रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के उड़ाए होश

IND vs WI: टीम इंडिया के कप्तान और सुपरस्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने रनों की बारिश इस सीरीज में की है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक जड़ने के बाद दूसरे मुकाबले में गिल ने उससे भी बेहतर प्रदर्शन किया है. इसी के साथ ही उन्होंने बड़े रिकॉर्ड्स बना लिए हैं.

Shubman Gill

Shubman Gill ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा बैक टू बैक शतक (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के ऐलान के बाद से ही फैंस को कप्तान शुभमन गिल से बड़ी उम्मीदें थी. उन उम्मीदों पर कप्तान गिल खरे भी उतरे हैं. पहले वनडे मैच में शतक जड़ने के बाद गिल ने अब दूसरे वनडे मैच में और भी कमाल की बल्लेबाजी की है. दूसरे वनडे मैच में शतक जड़ते ही गिल ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया है. गिल अब दिग्गजों के लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं. इस मुकाबले में गिल को दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का साथ भी मिला है. 

विज्ञापन

शुभमन गिल ने किया कमाल का प्रदर्शन 

कप्तान शुभमन गिल ने इस मुकाबले में अपने 3500 वनडे रन पूरे कर लिए हैं. गिल ने ये आंकड़ा वनडे में सबसे तेजी से छुआ है. गिल ने ऐसा 68 पारियों में किया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज हामिश अमला को पीछे छोड़ा है. अमला ने ऐसा 69 पारियों में किया था. इसी के साथ शुभमन गिल ने भारतीय सरजमीं पर 2 हजार वनडे रन पूरे कर लिए हैं. किसी एक देश में सबसे तेजी से 2 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी गिल के नाम दर्ज हो गया है. 

विज्ञापन

गिल ने भारतीय सरजमीं पर सिर्फ 33 पारियों में ही 2 हजार वनडे रन पूरे कर लिए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड डेसमंड हेन्स के नाम था. उन्होंने वेस्टइंडीज में कुल 36 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था. शुभमन गिल ने वनडे फॉर्मेट में भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरा शतक जड़ा है. विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम भारतीय सरजमीं पर लगातार 4 शतक दर्ज हैं. गिल ने भारतीय सरजमीं पर पिछली 4 पारियों में 80+ रन बनाए हैं. गिल ने सिर्फ 68 वनडे पारियों में ही 11 शतक बना लिए हैं. 

कप्तान गिल ने जड़ा धमाकेदार शतक 

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने सिर्फ 62 गेंदों में ही ये शतक जड़ा है. वनडे में ये भारत की 5वीं सबसे तेज शतक हैं. गिल का ये वनडे में सबसे तेज शतक हैं. शुभमन गिल ने बतौर भारतीय वनडे फॉर्मेट में सबसे तेज 150 रन भी बना लिए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के नाम था. किशन ने ऐसा 103 गेंदों में किया था. जबकि शुभमन गिल ने ऐसा सिर्फ 89 गेंदों में ही कर दिया है. 

विज्ञापन

इस मुकाबले में खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 30 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 305 रन बना लिए हैं. दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 75 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 10 चौके और 6 छ्क्के जड़कर 134.67 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वहीं शुभमन गिल ने 98 गेंदों में नाबाद 171 रन बना लिए हैं. गिल ने अपनी इस पारी में 20 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ