हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

साइबर फ्रॉड के खिलाफ CBI का 'ऑपरेशन चक्र', पूरे देश में 105 लोकेशन पर छापेमारी जारी

विज्ञापन

नई दिल्ली: साइबर फ्रॉड के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और राज्य पुलिस की टीम का बड़ा एक्शन जारी है। मंगलवार शाम देशभर के करीब 105 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी जारी है।

अभी पढ़ें – Breaking: वडोदरा में ऑटो व ट्रक की टक्कर, 7 की मौत और सात घायल

सीबीआई देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के साथ पूरे भारत में लगभग 105 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। इस अभियान को ‘ऑपरेशन चक्र’ का नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब तक की छापेमारी में भारी मात्रा में डिजिटल एविडेंस, 1.5 करोड़ रुपये नकद और 1.5 किलो सोना बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि एफबीआई और इंटरपोल से मिले इनपुट के आधार पर सीबीआई ने ये छापेमारी की है। एफबीआई और इंटरपोल के अलावा ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से भी सीबीआई को इनपुट मिला था। जानकारी के मुताबिक, 105 लोकेशन में से कई कॉल सेंटर्स पर भी सीबीआई ने छापेमारी की है।

एफबीआई ने इंटरपोल से शिकायत की थी कि भारत में कुछ कॉल सेंटर अमेरिका में लोगों को उनके पैसे के बारे में फर्जी कॉल करके धोखा दे रहे हैं। इसके बाद कुल 105 लोकेशन में से सीबीआई की टीम 87 जगहों पर जबकि राज्य पुलिस 18 जगहों पर तलाशी ले रही है।

अभी पढ़ें – गुजरात के खेड़ा में नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव, 11 लोग हिरासत में

टीम दिल्ली में पांच जगहों पर छापेमारी के अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, असम और कर्नाटक में भी छापेमारी की गई है। सीबीआई की ये जांच राजस्थान के राजसमंद में एक कॉल सेंटर बस्ट से जुड़ी है। कॉल सेंटर से 1 किलो से अधिक सोना और करोड़ों रुपये कैश बरामद किए गए हैं।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(insider-gaming.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें