Rules Change From November 1: 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर बैन से लेकर फोन पर कॉलर ID तक में द‍िखेंगे बदलाव

Rules Change From November 1 2026: एक नवंबर से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. दिल्ली में नॉन-BS6 गाड़ियों पर रोक लगेगी, फोन पर सरकारी कॉलर आईडी की शुरुआत होगी और एलपीजी सिलेंडर के नए दाम आएंगे.

New Rules From November 1 2026 Delhi BS6 Vehicle Ban Truecaller Alternative Government Caller ID LPG Price Hike in Hindi.

1 नवंबर से कई न‍ियम बदलने वाले हैं. (Photo - AI)

हर महीने की शुरुआत के साथ देश में कई ऐसे बदलाव होते हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब, रोजमर्रा की जिंदगी और सफर पर पड़ता है. आगामी 1 नवंबर 2026 से भी कई अहम नियम लागू होने जा रहे हैं. स्पैम कॉल्स से राहत दिलाने वाले नए कॉलर आईडी सिस्टम से लेकर राजधानी दिल्ली में पुराने वाहनों के चलने पर रोक और गैस सिलेंडरों के नए दामों तक, जान‍िये 1 नवंबर से क्या-क्या बदलने वाला है.

विज्ञापन

1 नवंबर से होने जा रहे हैं 3 बड़े बदलाव

LPG सिलेंडर और ईंधन के बदलेंगे दाम
हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 नवंबर को भी सरकारी तेल और ऊर्जा कंपनियों के नए रेट जारी किए जाएंगे. घरेलू और कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की नई कीमतें तय होंगी. इसके अलावा सीएनजी (CNG), पीएनजी (PNG) और विमान ईंधन (Jet Fuel) के दामों में भी संशोधन देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर आवागमन और बजट पर पड़ेगा.

विज्ञापन

दिल्ली में नॉन-BS6 गाड़ियों की एंट्री और संचालन पर रोक
सर्दियों के मौसम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण (Air Pollution) को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने विंटर एक्शन प्लान के तहत कड़े कदम उठाए हैं. 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक यह नियम प्रभावी रहेगा. इस दौरान दिल्ली की सड़कों पर नॉन-BS6 (यानी पुरानी) गाड़ियों के संचालन और एंट्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. राजधानी में सिर्फ BS6 मानक वाले वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और सीएनजी (CNG) गाड़ियों को ही चलने की अनुमति होगी. नियमों का उल्लंघन करने पर भारी-भरकम जुर्माना वसूला जा सकता है.

फोन पर बिना किसी ऐप के दिखेगा कॉलर का असली नाम
आज के समय में फर्जी और स्पैम कॉल्स (Spam Calls) आम जनता के लिए बड़ी सिरदर्द बन चुकी हैं. इससे राहत दिलाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. 1 नवंबर से देश के 4G और 5G नेटवर्क पर आधिकारिक कॉलर आईडी सर्विस शुरू होने जा रही है. जब भी आपको किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी, तो आपके फोन की स्क्रीन पर टेलीकॉम डेटाबेस (KYC) में दर्ज उस व्यक्ति का असली नाम दिखाई देगा. इस सर्विस के बाद कॉलर का नाम देखने के लिए आपको Truecaller जैसे किसी भी थर्ड पार्टी ऐप पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ