Breaking: वडोदरा में ऑटो व ट्रक की टक्कर, 7 की मौत और सात घायल
Edited By Amit Kasana

वडोदरा में ऑटो व ट्रक की टक्कर
Edited By Amit Kasana

वडोदरा में ऑटो व ट्रक की टक्कर
वडोदरा: वडोदरा में मंगलवार दोपहर ऑटो व ट्रक की जोरदार टक्कर हुई है। इस भीषण हादसे में सात की मौत और सात ही लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने शवाें को पोस्टमार्टम के लिए समीप के अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं, घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Gujarat | 7 people dead, 7 injured in a collision between an autorickshaw and a trailer truck near Air Force Station Darjipura in Vadodara pic.twitter.com/G2WbGsRULN
— ANI (@ANI) October 4, 2022
जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स स्टेशन दर्जीपुरा के पास एक ट्रेलर ट्रक व ऑटो में टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी थी की तेज धमाके के साथ ऑटो के परखर्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने ऑटो सवार लोगों को बाहर निकाला। मामले की सूचना पुलिस काे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मौके पर दोनों वाहनों को सड़क से हटाने के लिए दो जेसीबी मशीन बुलाई गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ हो गई। सड़क पर ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस के अनुसार घायलों के हालत अभी स्थिर है। उनके बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: