Surya Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में सूर्य, 6 नवंबर तक इन 5 राशियों के देंगे शुभ परिणाम, चमकेगी किस्मत
Surya Nakshatra Gochar: सूर्य ग्रह इस समय तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में हैं. सूर्य ग्रह की स्थिति के प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिल सकता है. सूर्य गोचर कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है.

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे. अब सूर्य 6 नवंबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद सूर्य ग्रह विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे.
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन राशिफल
2 / 7सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए शुभकारी सिद्ध हो सकता है. इसके प्रभाव से वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. इन लोगों को सूर्य ग्रह की स्थिति से फायदा होगा. करियर और कारोबार में सफलता हासिल करेंगे.
वृषभ राशि
3 / 7सूर्य ग्रह का स्वाति नक्षत्र में होना वृषभ राशि के लोगों को लाभ दे सकता है. आप लोगों को कारोबार में लाभ हो सकता है. व्यापार में फायदा होगा और आर्थिक तरक्की करेंगे. नया काम शुरू कर सकते हैं. नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा. ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर होगा शुक्र का उदय, मिथुन, कुंभ समेत 5 राशियों के लिए लाभ के अवसर
मिथुन राशि
4 / 7मिथुन राशि के लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. आप लोगों को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. काम के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. परिवार के साथ समय बिताएं. नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे. आपको मेहनत का फल मिलेगा.
कन्या राशि
5 / 7कन्या राशि वालों को सूर्य गोचर के प्रभाव से लाभ मिलेगा. आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. कारोबारियों के लिए समय अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है. ये भी पढ़ें - Vastu Tips: वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटा दें
तुला राशि
6 / 7तुला राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. लंबे समय से चल रही मुश्किलों का समाधान होगा. आपको समस्याओं से राहत मिलेगी. मानसिक शांति प्राप्त होगी. आप लोगों को रिश्ते में तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है.
कुंभ राशि
7 / 7कुंभ राशि वालों को सूर्य के स्वाती नक्षत्र में होने से लाभ होगा. इन लोगों का करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है. मेहनत का परिणाम मिलेगा. व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.