---विज्ञापन---

Holi 2025: विदेश में मनाए होली, इन Visa Free देशों की कर सकते हैं यात्रा

Holi 2025: इंडियन पासपोर्ट को कई देशों में वीजा-फ्री एंट्री मिली हुई है लेकिन विदेश घूमने के लिए आपको छुट्टियों की जरूरत होती है। इस बार होली पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है, तो क्यों न इस बहाने रंगों का यह त्योहार विदेश में मना लिया जाए? चलिए जानते हैं कौन-कौन से देशों की आप सैर कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Holi 2025: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का होता है। अगर आप होली पर घूमने के लिए लोकेशन ढूंढ रहे हैं, तो विदेश भी जा सकते हैं। भारतीयों को कई देशों में वीजा फ्री एंट्री की सुविधा मिली हुई है। विदेश घूमने के लिए वीजा लगवाना सबसे मुश्किल काम होता है और दूसरा छुट्टियां भी बहुत जरूरी होती हैं। इस साल होली के मौके पर वीकेंड पड़ रहा है। होली गुरुवार के दिन से शुरू हो रही है, धुलेंडी शुक्रवार को पड़ रही है और फिर शनिवार और रविवार आ रहा है। इस तरीके से आप बुधवार शाम आराम से होली वीकेंड एंजॉय करने के लिए फॉरेन जा सकते हैं। हम आपको अपनी रिपोर्ट में उन कंट्रीज के बारे में बता रहे हैं, जहां आप बिना वीजा के भी आसानी से जा सकते हैं। खास बात यह है कि यहां होली भी मनाई जाती है।

इन देशों की करें सैर

1. थाइलैंड (Thailand)- इस देश में भारतीय नागरिकों की एंट्री मुफ्त है। यहां होली मनाने के लिए आप आसानी से जा सकते हैं। यह देश भारत से ज्यादा दूरी पर भी नहीं है। वीजा-फ्री कंट्रीज में यह देश सबसे ऊपर आता है। होली वीकेंड के लिए आप यहां बिना चिंता के जा सकते हैं और समय पर वापस आ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Holi 2025: रंगों से कहीं खराब न हो जाए Skin, अपनाएं ये 5 केयर टिप्स

2. इंडोनेशिया (Indonesia)- इंडोनेशिया भी होली वीकेंड के लिए परफेक्ट लोकेशन है। यह भी वीजा फ्री देश है, जहां आप घूमने जा सकते हैं। कुछ दिनों और कम दूरी के लिए यह देश बढ़िया विकल्प है। यहां रात के समय बढ़िया-बढ़िया कार्यक्रम होते हैं, जिनका लुत्फ युवा उठा सकते हैं।

---विज्ञापन---

Holi 2025 travel

3. नेपाल (Nepal)- इस देश में वीजा के बिना एंट्री हैं और साथ ही आप यहां सड़क मार्ग से भी आसानी से जा सकते हैं। नेपाल घूमने के लिए होली का समय सबसे बढ़िया होता है। यहां हिंदुओं की तादाद ज्यादा है और होली के कार्यक्रम भी होते हैं।

---विज्ञापन---

इन Countries में आसानी से मिलता है Visa

1. सिंगापुर- इस देश का वीजा भारतीयों को आसानी से मिल जाता है। बुकिंग डॉटकॉम के कंट्री मैनेजर संतोष कुमार के मुताबिक होली के लिए इस देश में भी वैकेशन प्लान किया जा सकता है और ये स्थान काफी लोगों द्वारा गूगल पर सर्च किया गया है।

2. कजाकिस्तान- भारतीय नागरिकों को कजाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेना पड़ता है। हालांकि, सिर्फ 14 दिनों के लिए घूमना हो, तो बिना वीजा मुक्त एंट्री मिल जाती है। कजाकिस्तान एक खूबसूरत देश है और भारत के नजदीक है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली खेलते-खेलते चला जाए आंखों में कलर तो तुरंत करें ये 3 काम

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2025 03:36 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola