Holi 2025: रंगों से कहीं खराब न हो जाए Skin, अपनाएं ये 5 केयर टिप्स

Holi 2025: होली रंगों का त्योहार होता है। रंग हर किसी की त्वचा और बालों के लिए सही नहीं होते हैं। कई बार इन रंगों से स्किन इंफेक्शन या फिर बाल डैमेज हो जाते हैं। चलिए जानते हैं 5 जरूरी टिप्स, जो होली के रंगों के प्रभावों से हमें बचाएंगे।

holi 2025

Holi 2025: होली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस साल 13 मार्च को होलिका दहन मनाया जाएगा और फिर अगले दिन यानी 14 मार्च को धुलेंदी होगी। धुलेंडी पर लोग रंग खेलते हैं। होली के रंगों केमिकल्स और हानिकारक रसायनों की मदद से बनाए जाते हैं। इन रंगों में ऐसे एजेंट्स होते हैं, जो कि स्किन और बालों को डैमेज कर सकते हैं। केमिकल्स और डाई से भरे रंग न केवल हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि बालों में भी ड्राइनेस का कारण बन सकते हैं। इसलिए, इस होली में रंगों से खेलते समय स्किन और हेयर केयर का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। यहां हम आपको कुछ प्री और पोस्ट केयर टिप्स दे रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी त्वचा और बालों को सेफ रख सकते हैं।

विज्ञापन

इन 5 टिप्स से मनाएं सेफ होली

1. स्किन केयर टिप्स- होली खेलने से पहले आपको अपनी पूरी बॉडी पर एक अच्छा और गाढ़ा मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इससे आपकी त्वचा में नमी बनी रहती है और रंग चिपकने में मुश्किल होती है। इसके बाद स्किन पर SPF 30 या ज्यादा का सनस्क्रीन लगाएं।

विज्ञापन

2. बालों में ऑयलिंग करें- आप अपने बालों में नारियल तेल या फिर जैतून का तेल लगा सकते हैं। आपको तेल की मसाज बालों की जड़ों से लेकर बालों के अंत तक अच्छे से करनी होगी। आप चाहें तो तेल को हल्का गर्म करके भी बालों में लगा सकते हैं।

विज्ञापन

3. नाखूनों की केयर- नाखूनों के क्यूटिकल्स में भी रंग चिपक कर जम जाते हैं। नाखूनों में जमे रंग खाना खाने की मदद से शरीर के अंदर भी जा सकते हैं। इसलिए, आपको अपने नेल्स पर भी सरसों का तेल या फिर वैसलीन की मोटी परत लगानी चाहिए।

Holi skin care tips,

विज्ञापन

4. पूरी बाजू के कपड़े- कोशिश करें कि आप फूल स्लीव के कपड़े पहनें ताकि आपकी त्वचा रंगों के संपर्क में सीधे तौर पर न आए। आप बालों को कवर करने के लिए हैट या स्कार्फ भी पहन सकते हैं।

5. पोस्ट केयर टिप्स- आप स्किन पर जमे रंगों को साफ करने के लिए तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन, हल्दी और दूध का उबटन बनाकर स्किन को साफ करने से भी रंग साफ होता है। रंगों के इस्तेमाल के बाद कोई भी हार्श साबुन या शैंपू से स्किन और बालों को साफ न करें, इससे खुजली की समस्या हो सकती है। गर्म पानी से नहाने से भी बचना चाहिए। होली खेलने के बाद अगर आपको फेस पर जलन महसूस हो रही है, तो गुलाब जल, एलोवेरा जेल या फिर खीरा लगा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ