राखी सेलिब्रेशन के बाद लेना है छोटा ब्रेक? परिवार संग दिल्ली-NCR की ये जगहें रहेंगी बेस्ट

भाई को राखी बांधने और मिठाई खाने के बाद अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं तो दिल्ली की इन जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं. यकीनन दिन यादगार बन जाएगा. 

Best places to visit in delhi after raksha bandhan

नेशनल रेल म्यूजियम जाने का प्लान कर सकते हैं. Image Credit- Freepik

रक्षाबंधन का त्योहार परिवार के साथ हंसी-मजाक, राखी बांधने और स्वादिष्ट पकवानों का होता है. इसके बाद ज्यादातर परिवार लंबी छुट्टी या कहीं बाहर जाने का प्लान बनाते हैं. अगर आपके पास बाहर जाने का वक्त नहीं है तो दिल्ली-NCR के आसपास ही कई ऐसी जगहें हैं, जहां कुछ घंटे सुकून से बिताए जा सकते हैं.खासकर अगस्त के मानसून मौसम में हरियाली और सुहावना मौसम इन जगहों की खूबसूरती और बढ़ा देता है. आप भी आज या फिर कल घूमने का प्लान बना सकते हैं, यकीनन आपको अच्छा लगेगा. आइए इस लेख में कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानते हैं, जहां पर आप घूमने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल रेल म्यूजियम 

अगर परिवार में बच्चे हैं तो नेशनल रेल म्यूजियम एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां भारतीय रेलवे के इतिहास से जुड़ी पुरानी ट्रेनों और रेल से जुड़ी चीजों को देखा जा सकता है. बच्चों के लिए यह जगह मनोरंजन के साथ-साथ सीखने का भी मौका देती है. बारिश के मौसम में आउटडोर प्लान बिगड़ने पर ऐसी जगहें बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं. 

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज

अगर आप भीड़भाड़ से दूर परिवार के साथ कुछ शांत समय बिताना चाहते हैं तो साकेत में मौजूद गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज जा सकते हैं. यहां हरियाली, पेड़-पौधे और खूबसूरत लैंडस्केप के बीच कुछ घंटे आराम से बिताए जा सकते हैं. मानसून में हरियाली और भी खूबसूरत नजर आती है. 

विज्ञापन

हुमायूं का मकबरा

इतिहास और वास्तुकला में दिलचस्पी रखने वाले परिवारों के लिए हुमायूं का मकबरा अच्छा ऑप्शन है. यहां घूमते हुए परिवार के साथ तस्वीरें लेने और ऐतिहासिक इमारतों को करीब से देखने का मौका मिलता है. अगर मौसम साफ हो तो सुबह या शाम का समय यहां घूमने के लिए बेहतर रहेगा. 

लोधी गार्डन

अगर आपका प्लान सिर्फ कुछ घंटों के लिए बाहर निकलने का है तो लोधी गार्डन भी अच्छा ऑप्शन है. यहां परिवार के साथ टहलने, बैठने और हरियाली के बीच समय बिताने का मौका मिलता है. बारिश के बाद मौसम साफ हो तो सुबह या शाम का समय यहां घूमने के लिए अच्छा रह सकता है. 

विज्ञापन

किडजानिया 

बच्चों के साथ घूमने का प्लान है और बारिश की वजह से आउटडोर जगह पर जाने का मन नहीं है तो नोएडा का किडजानिया विकल्प हो सकता है. यहां बच्चों के लिए अलग-अलग एक्टिविटी होती हैं, जिससे वे मनोरंजन के साथ कई तरह के रोल और प्रोफेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ