Holi 2025: होली खेलते-खेलते चला जाए आंखों में कलर तो तुरंत करें ये 3 काम

Holi 2025: होली रंगों का त्योहार है। इस दिन हर कोई अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को त्योहार की बधाई देता है। रंग आंखों में चला जाए, तो यह एक मुश्किल भरी स्थिति होती है। चलिए हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप तुरंत खुद को इस समस्या से बचा सकते हैं।

Holi 2025

Holi 2025

Holi 2025: होली का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस साल 14 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। होली रंगों का त्योहार है। इस पर्व पर भारत की हर गली-नुक्कड़ रंगों से सराबोर होती है। लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। इन रंगों में कई प्रकार के हानिकारक केमिकल्स शामिल होते हैं, जिनसे स्किन, आंखों और बालों में इंफेक्शन और डैमेज हो सकता है। मगर कई बार खुशियों और रंगों भरा यह त्योहार कुछ खट्टास पैदा कर देता है, जैसे कि किसी की आंखों में अगर रंग चला जाए, तो लेने के देने पड़ जाते हैं। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है, तो ऐसी स्थिति में क्या करें? हम आपको बताते हैं कि अगर आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत क्या करना चाहिए।

विज्ञापन

इन 3 आसान हैक्स से मिलेगी तुरंत राहत

1. आंखों को साफ पानी से धोएं- अगर रंग गिर जाए तो सबसे पहले शांति बरतें और अपनी आंखों को साफ और ठंडे पानी से साफ करें। मगर ध्यान से क्योंकि कई बार रंगों में नुकीले कण भी होते हैं, जो आंखों में छोटे कट भी कर सकते हैं। पानी से धोने के बाद आंखों को हर दिशा में घुमाएं और फिर एक बार पानी के छींटे मारें।

विज्ञापन

2. चिकनाई वाला आई ड्रॉप्स- ल्यूब्रिकेंट वाला आई ड्रॉप चुनें और आंखों को पानी से साफ करने के बाद इन Eyedrops की दो-दो बूंदें डालें। कोशिश करें कि किसी डॉक्टर से सलाह लेकर ही आई ड्रॉप यूज करें। अपनी आंखों को रगड़ने से बचें।

विज्ञापन

3. कॉन्टेक्ट लेंस न पहनें- अगर स्थिति ज्यादा गंभीर हो रही है, तो आपको तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए और चेकअप करवाना चाहिए। इस समय अपनी आंखों पर कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से पूरी तरह परहेज करें। कई बार कॉन्टेक्ट लेंस से इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाता है।

Holi 2025

विज्ञापन

स्पेशल टिप्स

  • केमिकल वाले रंगों की जगह ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें।
  • आंखों को रंगों से बचाने के लिए सनग्लासेस पहन सकते हैं।
  • सावधानीपूर्वक होली खेलें।

ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली पर झटपट बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ