जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में कहां जाएं? भगवान कृष्ण के इन भव्य मंदिर के जरूर करें दर्शन

जन्माष्टमी सिर्फ पूजा का त्योहार नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के लिए बहुत खास माना जाता है. अगर आप इस साल घर पर पूजा के साथ मंदिर जाकर कान्हा के दर्शन करना चाहते हैं तो दिल्ली- एनसीआर के इन मंदिरों में से अपने नजदीकी मंदिर को एक्सप्लोर कर सकते हैं. 

best places to visit in delhi

जन्माष्टमी के दिन कहां पर घूमने के लिए जाएं? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

जन्माष्टमी का त्योहार आते ही देशभर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. मंदिरों में खास डेकोरेशन, झांकियां, भजन-कीर्तन और भगवान कृष्ण के भक्तों को अपनी ओर बुलाते हैं. अगर आप इस जन्माष्टमी घर पर पूजा करने के साथ किसी भव्य मंदिर में जाकर कान्हा के दर्शन करना चाहते हैं तो दिल्ली-एनसीआर में कई ऐसे लोकप्रिय मंदिर हैं जहां त्योहार के दौरान खास रौनक देखने को मिलती है. इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी पर मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. ये जगहें बहुत ही खास हैं, जिसे पूरे परिवार के साथ एक्सप्लोर किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- भारी झुमके से कानों में होने लगता है दर्द? आजमाएं ये आसान ट्रिक, त्योहार के दिन नहीं बिगड़ेगा लुक

विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर

दिल्ली या नोएडा के पास मौजूद इस्कॉन मंदिर को एक्सप्लोर किया जा सकता है. यहां भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा के साथ भजन-कीर्तन और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. अगर आप जन्माष्टमी का उत्सव भक्ति और आध्यात्मिक माहौल के बीच मनाना चाहते हैं तो यह जगह आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. 

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर यानी बिरला मंदिर

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कनॉट प्लेस के पास स्थित बिरला मंदिर दिल्ली के लोकप्रिय मंदिरों में से एक है. यहां भगवान लक्ष्मी नारायण के साथ देवी-देवताओं के दर्शन किए जा सकते हैं. जन्माष्टमी के दौरान मंदिर में भगवान कृष्ण से जुड़े धार्मिक आयोजन और डेकोरेट भक्तों के लिए काफी अच्छी जगह है. 

श्री कृष्ण मंदिर, शकरपुर

श्री कृष्ण मंदिर शकरपुर पूर्वी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते है. यहां पर रहने वाले लोग घूमने का प्लान बना सकते हैं और जन्माष्टमी के दिन यहां जाकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए जा सकते हैं और पूजा में शामिल हुआ जा सकता है. 

विज्ञापन

राधा-कृष्ण मंदिर, पांडव नगर

राधा-कृष्ण मंदिर पांडव नगर में मौजूद बहुत ही खास मंदिर है. जन्माष्टमी पर यहां भगवान कृष्ण और राधा रानी के दर्शन के लिए जा सकते हैं. अगर आपका घर में त्योहार मनाने का प्लान नहीं है तो इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं. रात तक यहां पर त्योहार की धूम रहती है और लोग पूजा-पाठ करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ