September Travel: सितंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन जगहों पर मिलेगा सुकून, यादगार बनेगी ट्रिप

इस बार सितंबर के महीने में मौसम बहुत अच्छा है. ऐसे में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इस महीने यहां का मौसम बहुत ही अच्छा रहेगा और आप आसानी से घूम भी नहीं पाएंगे.  

best places to visit in September

सितंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

सितंबर का महीना घूमने-फिरने के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इस दौरान कई जगहों पर मानसून का असर कम होने लगता है और मौसम सुहावना हो जाता है. पहाड़ों पर हरियाली, झरनों का खूबसूरत नजारा और ठंडी हवाएं ट्रिप का मजा दोगुना कर देती हैं. अगर आप भी सितंबर में कुछ दिनों के लिए शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो देश की इन खूबसूरत जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. आइए इस लेख में बताएंगे कि आप अपने परिवार के साथ कहां घूमने का प्लान बना सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Hampi Tour Guide: विरुपाक्ष मंदिर से लेकर विजयनगर के खंडहरों तक, हम्पी में कहां घूमें और कहां ठहरें… यहां जानिए

विज्ञापन

उदयपुर, राजस्थान

राजस्थान का उदयपुर सितंबर में घूमने के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. झीलों से घिरा यह शहर अपनी खूबसूरत वास्तुकला, महलों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. मानसून के बाद आसपास की हरियाली शहर की खूबसूरती को और बढ़ा देती है. यहां आप पिछोला झील में बोट राइड करने के साथ सिटी पैलेस और सज्जनगढ़ जैसे पर्यटन स्थलों को देख सकते हैं.

मुन्नार, केरल

अगर आपको प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद है तो मुन्नार आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. चाय के बागान, पहाड़, बादलों से ढकी चोटियां और हरियाली यहां का माहौल बेहद शांत बना देती है. सितंबर में बारिश के बाद मुन्नार की नेचुरल खूबसूरती देखने लायक होती है. यहां आप चाय के बागानों में घूमने के अलावा कई खूबसूरत व्यू-पॉइंट्स भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. 

ऋषिकेश, उत्तराखंड

शांत वातावरण और प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए ऋषिकेश भी अच्छा ऑप्शन है. गंगा किनारे बैठकर सुकून के पल बिताने के साथ यहां योग, मेडिटेशन और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है. सितंबर में मौसम भी सुहावना रहता है, हालांकि ट्रिप का प्लान बनाने से पहले मौसम के बारे में जान लें, ताकि परेशानी न हो. 

विज्ञापन

कुर्ग, कर्नाटक

कर्नाटक का कूर्ग यानी कोडागु अपनी हरियाली, कॉफी के बागानों और पहाड़ी नजारों के लिए मशहूर है. अगर आप भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर शांत माहौल में छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो  कुर्ग अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां का नेचुरल माहौल आपको रोजाना की भागदौड़ से ब्रेक देने के लिए परफेक्ट है.

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

पहाड़ों की खूबसूरती पसंद करने वालों के लिए दार्जिलिंग हमेशा से खास जगह रही है. सितंबर में बारिश के बाद यहां की हरियाली और पहाड़ी नजारे बेहद खूबसूरत नजर आते हैं. टॉय ट्रेन की सवारी, चाय के बागान और शांत पहाड़ी रास्ते आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं. हालांकि, पहाड़ी इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए ट्रिप प्लान करने से पहले मौसम की जानकारी लेना बेहतर है.

विज्ञापन

वायनाड, केरल

वायनाड अपनी हरियाली, जंगलों, झरनों और पहाड़ियों की वजह से नेचुरल प्रेमियों को खूब पसंद आता है. सितंबर में मानसून के बाद यहां का खूबसूरत नजारा काफी अच्छा लग सकता है. अगर आप आराम करने के साथ नेचर को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो वायनाड को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

कश्मीर

सितंबर में कश्मीर का मौसम अच्छा रहता है. घाटियों में हरियाली, पहाड़ों के खूबसूरत नजारे और शांत वातावरण यहां की ट्रिप को खास बनाते हैं. श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग जैसी जगहों को ट्रिप में शामिल किया जा सकता है. यहां जाने से पहले स्थानीय मौसम और सड़क की स्थिति जरूर चेक करें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ