रक्षाबंधन पर बहन को दें खास सरप्राइज, दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर साथ बिताएं दिन

Raksha Bandhan Places:  दिल्ली में रहने वाले कभी भी घूमने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि यहां पर इतनी जगहें मौजूद हैं कि एक दिन आराम से बिताया जा सकता है. आप राखी वाले दिन अपनी बहन या परिवार के साथ छोटा सा पिकनिक प्लान कर सकते हैं. 

Raksha Bandhan Places

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में करें रिलैक्स. Image Credit- Freepik

दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप बहन के साथ घूमने, फोटो क्लिक करने, शॉपिंग करने और साथ में अच्छा खाना खाने का प्लान बना सकते हैं. वैसे तो घूमने का कोई वक्त नहीं होता, लेकिन अगर आप रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन या फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो दिल्ली की कुछ जगहें बेस्ट हो सकती हैं. बहन को गिफ्ट देने के बजाय किसी खूबसूरत जगह पर घुमाने लेकर जाएं, बाकी आप उन्हें उनकी पसंद की जगह भी लेकर जा सकते हैं. बेहकर होगा कि आप एक दिन पहले ही पूंछ लें. हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो यकीनन आपकी बहन या फैमिली को बहुत ही पसंद आएंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया गेट पर बिताएं क्वालिटी टाइम 

अगर आप बिना ज्यादा प्लानिंग के बहन के साथ आउटिंग करना चाहते हैं तो इंडिया गेट का प्लान बनाया जा सकता है. यहां साथ में घूमने और फोटो क्लिक करने के बाद आसपास के इलाके में खाने-पीने का लुत्फ भी उठाया जा सकता है. रक्षाबंधन के दिन बहन के लिए कोई छोटा-सा गिफ्ट लेकर जाएं और उन्हें तैयार होने के लिए कहें. फिर दिल्ली के इंडिया गेट लेकर जाएं और खूबसूरत तस्वीरें लें. 

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में करें रिलैक्स

अगर आपकी बहन को नेचर के बीच समय बिताना पसंद है तो साकेत का गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज एक अच्छा ऑप्शन है. यहां खूबसूरत लैंडस्केप और शांत माहौल के बीच भाई-बहन साथ में समय बिता सकते हैं. आप यहां घूमने के बाद आसपास लंच या डिनर का प्लान भी बना सकते हैं. इससे पूरा दिन एक छोटे से सेलिब्रेशन जैसा लगेगा और साथ ही आपकी बहन को बहुत ही अच्छा लगेगा.  

विज्ञापन

दिल्ली हाट में शॉपिंग और स्ट्रीट फूड का मजा

अगर आपकी बहन को शॉपिंग पसंद है तो रक्षाबंधन पर दिल्ली हाट लेकर जाएं. यहां अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प, कपड़े, ज्वेलरी और दूसरी चीजें देखने को मिलती हैं. बहन को उसकी पसंद की कोई चीज गिफ्ट करने के साथ यहां मिलने वाले अलग-अलग तरह के फूड का मजा भी लिया जा सकता है. यानी एक ही जगह पर शॉपिंग, खाना और क्वालिटी टाइम तीनों का प्लान बन जाएगा. 

 लोटस टेंपल जाकर लें सुकून के पल

अगर आप रक्षाबंधन के दिन शोर-शराबे से दूर शांत समय बिताना चाहते हैं तो लोटस टेंपल जा सकते हैं. यहां का शांत माहौल में कुछ समय बैठकर बातें करने और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका देता है. इसके बाद आसपास के इलाके में कैफे या रेस्टोरेंट में बहन की पसंद का खाना खाकर दिन खत्म कर सकते हैं. इसके बाद पूरी फैमिली के साथ बाहर खाना खाने के लिए भी जा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ