ईरान में फंसा गाजियाबाद का छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

Ghaziabad News: ईरान-इजराइल में मौजूदा हालात गंभीर होते जा रहे हैं। भारत के भई कई छात्रों के वहां फंसे होने की आशंका है। गाजियाबाद का रिजवान भी ईरान की राजधानी तेहरान में फंसा हुआ है। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

israel and iran war
विज्ञापन

Ghaziabad News: इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग में गाजियाबाद का एक छात्र रिजवान भी फंसा हुआ है। रिजवान ईरान की राजधानी तेहरान विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए एक साल पहले ईरान गया था। ईरान और इजरायल के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए गाजियाबाद के लोनी में रहने वाले छात्र रिजवान के परिवार के लोग भी काफी चिंतित हैं। छात्र रिजवान के परिजन सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि ईरान में रहकर पढ़ाई कर रहे देश के सभी छात्रों की मदद की जाए।

रिजवान एक साल पहले गया था ईरान

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित बेहटा की एक कॉलोनी में रहने वाले मोहम्मद अली किराना की दुकान चलाते हैं। उनके परिवार में बड़ा बेटा रिजवान, छोटा बेटा जमा मोहम्मद, तीन बेटियां और पत्नी चमनरानी हैं। उनका 21 वर्षीय बड़ा बेटा रिजवान एक साल पहले ईरान में तेहरान विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गया था। पिछले दिनों से ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग के बाद से परिवार के सभी लोग रिजवान की सलामती को लेकर चिंतित है और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

विज्ञापन

रविवार को हुई थी रिजवान से बात

रिजवान के पिता मोहम्मद अली के अनुसार, रविवार शाम को उनके बेटे रिजवान को फोन आया था। उसने कहा था कि वह खाना खाने के लिए जा रहा है। तभी बेटे ने उन्हें बताया कि यहां चारों तरफ धमाके हो रहे हैं। बेटे ने पिता को बताया कि जिस बिल्डिंग में वह रह रहे हैं, वह भी क्षतिग्रस्त हो गई है। रिजवान के परिजन चिंतित है और सरकार से ईरान में फंसे देश के सभी छात्रों की मदद करने की गुहार लगा रहे हैं।

मौजूदा हालात

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण तकरीबन 36,000 भारतीय वहां फंसे हुए हैं, जिनमें 1500 स्टूडेंट्स हैं। हमलों से खुद को बचाने के लिए उन्होंने बेसमेंट में पनाह ली है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ