'प्लास्टिक थ्रेड रोल्स' में छिपाई थी फॉरेन करेंसी, एयरपोर्ट पर पकड़े गए
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

नई दिल्ली: ‘प्लास्टिक थ्रेड रोल्स’ में एक व्यक्ति ने बड़ी चतुराई से अमेरिकी डॉलर छिपाए थे। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के सामने उसकी एक न चली। दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने जांच में ‘प्लास्टिक थ्रेड रोल्स’ से 42.25 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा (अमेरिकी डॉलर) बरामद की है।
सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार 4 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर एक यात्री के हाव-भाग संदिग्ध लगे। शक के आधार पर वहां तैनात सीआईएसएफ बल सदस्यों एक्स-रे मशीन के माध्यम से उसके हरे रंग के ट्रॉली बैग की जांच की तो उसमें कुछ “प्लास्टिक थ्रेड रोल” दिखे। जब रोल खोलकर देखे गए तो उसमें अमेरिकी डॉलर थे।
जांच में यात्री की पहचान रौनक अफरीज के रूप में हुई। वह भारतीय मूल का रहने वाला है। वह स्टार एलायंस फ्लाइट नंबर IX-141 (STD 1315 बजे) सवे दुबई जाने की फिराक में था। आरोपी के बैग में कुल 52800 अमेरिकी
डॉलर मिले हैं। मामले की जांच कर आरोपी का पुराना ट्रेवल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: