---विज्ञापन---

Delhi: अफगानिस्तान से भारत हेरोइन सप्लाई करने वाला संजू बाबा गिरफ्तार

विमल कौशिक, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने असल जीवन में खलनायक संजू बाबा को गिरफ्तार किया है। यह हेरोइन तस्करी में लिप्त था। दिल्ली पुलिस को अफगानिस्तान और पंजाब के बीच ड्रग की सांठगांठ की मुख्य कड़ी का पता चल था। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रमुख ड्रग हैंडलर संजू बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी […]

---विज्ञापन---

विमल कौशिक, नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने असल जीवन में खलनायक संजू बाबा को गिरफ्तार किया है। यह हेरोइन तस्करी में लिप्त था। दिल्ली पुलिस को अफगानिस्तान और पंजाब के बीच ड्रग की सांठगांठ की मुख्य कड़ी का पता चल था। सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रमुख ड्रग हैंडलर संजू बाबा को गिरफ्तार किया है। आरोपी जम्मू के यूएपीए और अमृतसर के नारकोटिक्स मामलों में भी वांटेड था। उससे से दो कारें बरामद हुई हैं।

 

---विज्ञापन---

6 संपत्ति अर्जित की

---विज्ञापन---

आरोपी की 6 संपत्तियों की पहचान हुई है। यह संपत्तियां उसने ड्रग का बिजनेस करके अर्जित की थी। आरोपी पंकज वेद उर्फ संजू बाबा अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ANTF यूनिट ने उसे गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने हाल ही में करीब 130 करोड रुपए की अच्छी क्वालिटी की हेरोइन बरामद की थी। उसी मामले में आगे की कड़ियां जोड़ते हुए संजू बाबा की गिरफ्तारी हुई है।

कई राज्य में ठिकाने बदले

---विज्ञापन---

वह अफगानिस्तान से हेरोइन खरीद कर पूरे पंजाब में उसकी आपूर्ति करता था। वह लगातार ठिकाने भी बदल रहा था। उसकी धरपकड़ के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भी छापेमारी की गई थी। कई दिन की मशक्कत के बाद संजू बाबा को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

First published on: Aug 13, 2022 05:28 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola