हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

200MP कैमरा के साथ Xiaomi 15 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च; चेक करें डिटेल

Xiaomi 15 Ultra Launch: Xiaomi जल्द ही Xiaomi 15 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही में इसे Geekbench AI लिस्टिंग पर देखा गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 200MP पेरिस्कोप कैमरा, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB RAM, 512GB स्टोरेज और 6000mAh बैटरी मिल सकती है।

विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो

 Xiaomi 15 Ultra Launch: जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi जल्द ही अपने नए फोन Xiaomi 15 Ultra को लॉन्च कर सकती है। इंटरनेट पर फोन का एक पोस्टर सामने आया है। इससे जानकारी मिली है कि यह नया डिवाइस चीन में 26 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इस डिवाइस को पहले ही कई भारतीय चीनी और ग्लोबल सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है। अब Xiaomi 15 Ultra के ग्लोबल वर्जन को Geekbench AI बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। आइए इस फोन के बारे में जानते हैं।

Geekbench AI लिस्टिंग

हालांकि इस लिस्टिंग में डिवाइस का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन इसके मॉडल नंबर 25010PN30G से पता चलता है कि यह Xiaomi 15 Ultra का ग्लोबल वर्जन है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सितंबर 2024 से कई प्लेटफॉर्म पर इसी मॉडल नंबर को लिस्ट किया गया है, जो Xiaomi 15 Ultra डिवाइस का था।

लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि डिवाइस में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर हो सकता है। लिस्टिंग में यह भी पता चला है कि फोन में 16 GB RAM और 512 GB स्टोरेज हो सकता है। इसके अलावा, डिवाइस Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 पर चलेगा।

Xiaomi 15 Ultra संभावित स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर और स्टोरेज: जैसा कि पहले बता चुके हैं कि Xiaomi 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा, जिसे 16 GB RAM और 512 GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो इस फोन में 200MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ 1-इंच सेंसर प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
बैटरी और चार्जिंग: 3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि Xiaomi 15 Ultra में 90W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।
कीमत: प्राइस की बात करें तो Xiaomi 15 Ultra अपने पिछले मॉडल Xiaomi 14 Ultra के प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकता है। यानी इसकी कीमत 99,999 रुपये के आस-पास हो सकती है।

यह भी पढ़ें- iQOO Neo 10R इंडिया में इस दिन लेगा धमाकेदार एंट्री; मिलेंगे 6400mAh बैटरी जैसे खास फीचर्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें