Texas Bans Chinese AI DeepSeek : चीन का AI DeepSeek आजकल काफी चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में अमेरिकी अधिकारियों ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी। अब अमेरिका ने इस पर बैन लगाना शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत टेक्सास राज्य से की गई है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राज्य के सभी सरकारी डिवाइस से इस ऐप को बैन करने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के साथ टेक्सास, अमेरिका का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने इस चीनी AI ऐप के खिलाफ कार्रवाई की है।
क्यों लगाया गया बैन?
गवर्नर ग्रेग एबॉट ने अपने बयान में कहा कि यह बैन सिक्योरिटी से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) इस ऐप के जरिए अमेरिकी डेटा को एक्सेस कर सकती है और इसका दुरुपयोग कर सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि टेक्सास अपने जरूरी इन्फ्रास्टक्चर को चीनी डेटा-हार्वेस्टिंग AI और सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए खतरे में नहीं डाल सकता। हमने स्टेट एजेंसियों और कर्मचारियों को ऐसे किसी भी ऐप का उपयोग न करने का आदेश दिया है, जिससे हमारी नेशनल सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है।
Image- ChatGPT
DeepSeek के क्या परेशानी?
DeepSeek एक चीनी AI ऐप है, जिसने हाल ही में OpenAI से बेहतर परफॉर्मेंस के कारण लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। हालांकि, इस ऐप पर यूजर के डेटा को चीन में स्टोर करने और सरकार के साथ साझा करने के आरोप लगे हैं।
चीनी कानूनों के अनुसार चीन की सरकार किसी भी कंपनी से डेटा मांग सकती है, जिसे कंपनी को देना अनिवार्य होता है। इस कारण अमेरिकी अधिकारियों को आशंका है कि DeepSeek का उपयोग अमेरिकी यूजर की जरूरी और संवेदनशील जानकारी जुटाने के लिए किया जा सकता है। इन्हीं चिंताओं के चलते अमेरिकी नौसेना ने भी DeepSeek को ब्लॉक कर दिया है।
अन्य चीनी ऐप्स पर भी बैन
DeepSeek के अलावा टेक्सास सरकार ने कई अन्य चीनी सोशल मीडिया और फाइनेंस ऐप्स पर भी बैन लगाया है। इनमें RedNote, Lemon8, Webull, Tiger Brokers और Moomoo शामिल हैं। बता दें कि Lemon8, TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance का एक ऐप है।
यह भी पढ़ें – क्या अब सस्ते हो जाएंगे iPhone? मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तैयारी में भारत
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
11 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
14 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
16 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
17 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines