---विज्ञापन---

आपका फोन कैमरा भी हो सकता है हैक! ये 5 संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान, जानें कैसे बचें

क्या कोई आपकी जानकारी के बिना फोन का कैमरा इस्तेमाल कर सकता है? खतरनाक ऐप, स्पाइवेयर या मैलवेयर के जरिए प्राइवेसी को खतरा हो सकता है. जानते हैं किन संकेतों से इसका पता चलता है और इससे कैसे बचें?

---विज्ञापन---

अब फोन का कैमरा सिर्फ फोटो ही लेने तक सीमित नहीं है, इससे वीडियो कॉल से लेकर कई तरह के ऑथेंटिकेशन और वेरिफिकेशन होते हैं. ऐसे में अगर किसी खतरनाक ऐप या मैलवेयर को कैमरे की परमिशन मिल जाए, तो प्राइवेसी को खतरा हो सकता है। हालांकि, हर बार फोन का गर्म होना या बैटरी जल्दी खत्म होना कैमरा हैक होने का संकेत नहीं होता. फिर भी कुछ असामान्य गतिविधियां दिखें तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

कैसे हो सकता है कैमरे का गलत इस्तेमाल

फोन के कैमरे तक बिना आपकी जानकारी पहुंचने के लिए आमतौर पर डिवाइस में मैलवेयर या स्पाइवेयर का होना जरूरी होता है. अगर किसी खतरनाक सॉफ्टवेयर को कैमरे की परमिशन मिल गई है तो वह इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है. इसलिए फोन में इंस्टॉल किए गए ऐप्स और उन्हें दी गई परमिशन पर ध्यान देना जरूरी है.

---विज्ञापन---

कई बार थर्ड-पार्टी या संदिग्ध ऐप्स इंस्टॉल करते समय वे कैमरा, माइक्रोफोन या दूसरी परमिशन मांगते हैं. अगर यूजर बिना सोचे-समझे इन परमिशन को मंजूरी दे देता है, तो ऐप का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है. इसलिए किसी भी अनजान या संदिग्ध ऐप को फोन में इंस्टॉल करने से बचें.

Remote Access Trojan भी है खतरा

Remote Access Trojan यानी RAT एक तरह का बेहद खतरनाक मैलवेयर हो सकता है. इसकी मदद से हमलावर दूर बैठकर डिवाइस को कंट्रोल करने की कोशिश कर सकता है. अगर ऐसे मैलवेयर को जरूर परमिशन मिल जाए तो कैमरे का भी गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

फिशिंग लिंक से भी हो सकती है शुरुआत

कैमरे से जुड़ी सेफ्टी की समस्या काई बार किसी संदिग्ध लिंक से शुरू होती है. अनजान मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर से किसी ऐप या APK फाइल को डाउनलोड करने के लिए कहा जा सकता है. ऐसी फाइल फोन में खतरनाक सॉफ्टवेयर पहुंचा सकती है.

फोन में इन संकेतों पर दे ध्यान

बिना वजह Green Dot दिखे तो ध्यान दें

आजकर ज्यादातर फोन में प्राइवेसी इंडिकेटर दिया जाता है. जब कैमरा या माइक्रोफोन इस्तेमाल होता है तो स्क्रीन पर ऊपर हरे रंग का डॉट दिखाी दे सकता है. अगर आपने कैमरा इस्तेमाल नहीं किया है और फिर भी यह इंडिकेटर दिखाई दे रहा है, तो यह जरूर जांचें कि कौन-सा ऐप कैमरे की परमिशन का इस्तेमाल कर रहा है.

---विज्ञापन---

Camera Already in Use का मैसेज

अगर आप खुद कैमरा ऐप खोलने की कोशिश करते हैं और फोन पर कैमरा पहले से इस्तेमाल होने का मैसेज दिखाई देता है, तो इसकी वजह कोई दूसरा ऐप भी हो सकता है. ऐसी स्थिति में हाल में इस्तेमाल किए गए ऐप्स और उनकी कैमरा परमिशन की जांच करना बेहतर है.

गैलरी में अनजान फोटो या वीडियो मिलें

अगर फोन की गैलती या क्लाउट बैकअप में ऐसी फोटो या वीडियो दिखाई दें जिन्हें आपने खुद रिकॉर्ड नहीं किया तो सावधान हो जाएं. कुछ तरह के स्पाइवेयर चुपके से फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में फोन में मौजूद संदिग्ध ऐप्स की जांच करना जरूरी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-WhatsApp का बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, गलती से भी लीक नहीं होगी चैट! अब ऐसे सेट करना होगा नया पासवर्ड

बिना इस्तेमाल फोन का गर्म होना

अगर फोन बिना ज्यादा इस्तेमाल के भी असामान्य तरीके से गर्म हो रहा है तो इसकी वजह बैकग्राउंड में चल रही कोई ऐप हो सकती है.कुछ मैलिशियस ऐप्स लगातार सिस्टम के संसाधनों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे फोन गर्म होने लगता है. हालांकि, फोन गर्म होने के कई सामान्य कारण भी हो सकते हैं, इसलिए इसे अकेले कैमरा हैक होने का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता.

---विज्ञापन---

अचानक बैटरी तेजी से खत्म होना

अगर फोन का इस्तेमाल सामान्य है लेकिन बैटरी पहले के मुकाबले अचानाक बहुत तेजी से खत्म होने लगी है तो फोन में चल रहे बैकग्राउंड ऐप्स की जांच करें. हालांकि, पुरानी बैटरी या किसी दूसरे ऐप की वजह से भी बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है.

कैसे बचें?

संदिग्ध ऐप्स तुरंत हटाएं

फोन में ऐसे ऐप्स मौजूद हैं जिन्हें आप पहचानते नहीं हैं, हाला की में डाउनलोड किया है या लंबे समय से इस्तेमाल नहीं करते तो उन्हें हटाना बेहतर है. खासकर थर्ड-पार्टी सोर्स से डाउनलोड किए गए ऐप्स के मामले में ज्यादा सावधानी बरतें.

---विज्ञापन---

फोन और ऐप्स को अपडेट रखें

स्मार्टफोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को हमेशा लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट रखना चाहिए. अपडेट में कई बार जरूरी सिक्योरिटी और प्राइवेसी पैच भी शामिल होते हैं. इससे फोन को पुराने सुरक्षा खतरों से बचाने में मदद मिल सकती है.

अनजान लिंक और APK से बचें

किसी अनजान मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक करके APK फाइल डाउनलोड न करें. अगर कोई लिंक संदिग्ध लग रहा है, तो उसे खोलने से बचना ही बेहतर है. फोन को सुरक्षित रखने के लिए ऐप्स हमेशा भरोसेमंद और आधिकारिक स्रोत से ही डाउनलोड करें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कहीं कोई और तो इस्तेमाल नहीं कर रहा आपका Google Account? ऐसे चेक करें कौन-कौन से डिवाइस में है लॉगिन

First published on: Sep 01, 2026 04:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola