अब बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन होगा UPI पेमेंट, फीचर फोन के लिए PhonePe लाया कमाल की सुविधा

स्मार्टफोन नहीं है तो भी अब UPI पेमेंट करने की टेंशन नहीं, क्योंकि PhonePe की नई UPI 123PAY सेवा के जरिए फीचर फोन यूजर्स बिना इंटरनेट के पैसे भेज और पेमेंट कर सकेंगे.

PhonePe

PhonePe ने नई 123Pay सर्विस लॉन्च की है. (Image Credit-PhonePe)

UPI पेमेंट के लिए अब स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी नहीं रह जाएगा. फीचर फोन इस्तेमाल करने वालें अब अपने फोन से UPI पेमेंट कर सकेंगे. डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने PhonePe UPI 123PAY सर्विस शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी के मुताबिक इसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फीचर फोन से पैसे भेजे और लिए जा सकेंगे. खास बात यह है कि सीमित 2G नेटवर्क वाले इलाकों में भी यह सर्विस सकाम करेगी।

विज्ञापन

20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स को फायदा

देश में अभी भी काई लोग फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं. PhonePe के मुताबिक, भारत में 20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स हैं. कंपनी का कहना है कि नई सेवा के जरिए डिजिटल पेमेंट को सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों को भी इससे जोड़ा जाएगा.

विज्ञापन

फीचर फोन से कैसे होगा UPI पेमेंट

PhonePe UPI 123PAY के जरिए फीचर फोन से व्यक्ति पैसे भेजने के साथ दुकानदार को भुगतान किया जा सकेगा. यानी यूजर्स Person-to-Person और Person-to-Merchant दोनों तरह के पमेंट कर पाएंगे. कैमरा वाले फीचर फोन में क्यूआर कोड स्कैन करके पे करने का भी ऑप्शन मिलेगा.

PhonePe UPI 123Pay रजिस्टर करने का तरीका

  • फीचर फोन में पहले से मौजूद PhonePe ऐप खोलें.
  • Terms & Conditions पढ़कर स्वीकार करें. इसके बाद डिवाइस का रजिस्ट्रेशन अपने आप पूरा हो जाएगा.
  • अब दिए गए विकल्पों में से अपना बैंक चुनें.
  • अपने डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और कार्ड की Expiry Date दर्ज करें.
  • इसके बाद अपना UPI PIN सेट करें.
  • UPI ID एक्टिव होने के बाद आप PhonePe UPI 123Pay से तुरंत पेमेंट करना शुरू कर सकते हैं.

बैंक खाते की जानकारी भी देख सकेंगे

इस सर्विस का यूज सर्फ पैसे भेजने तक सीमित नहीं रहेगा. फीचर फोन यूजर्स अपने बैंक खाते की डिटेल्स देख भी सकेंगे. इसके अलावा खाते में कितना बैलेंस है, इसकी जानकारी लेने के साथ पुराने लेनदेन का रिकॉर्ड भी देखा जा सकेगा.

विज्ञापन

सीमित 2G नेटवर्क में भी काम करने का दावा

PhonePe के मुताबिक, UPI 123PAY उसकी अपनी तकनीक पर आधारित है. इसमें SMS आधारित सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से सीमित 2G कनेक्टिविटी वाले इलाकों में भी डिजिटल पेमेंट किया जा सकेगा. 

PhonePe ने इस सेवा को फीचर फोन में उपलब्ध कराने के लिए कई मोबाइल कंपनियों के साथ साझेदारी की है. इनमें Nokia, HMD, Lava International और itel Mobile जैसे नाम शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि इस पहल के जरिए फीचर फोन यूजर्स के लिए डिजिटल भुगतान को आसान बनाया जाएगा.

विज्ञापन

12 भारतीय भाषाओं में AI हेल्पलाइन

नई सेवा का पहली बार इस्तेमाल करने वाले लोगों की मदद के लिए PhonePe ने आवाज आधारित AI हेल्पलाइन भी शुरू की है. इसमें अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में जरूरी जानकारी दी जाएगी. इससे फीचर फोन यूजर्स को सेवा समझने और उसका इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी.

PhonePe के 71.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स

कंपनी के मुताबिक, जुलाई 2026 तक PhonePe के पंजीकृत यूजर्स की संख्या 71.5 करोड़ से ज्यादा थी। वहीं, इसके व्यापारी नेटवर्क में 5 करोड़ से ज्यादा पार्टनर शामिल थे. अब फीचर फोन के जरिए UPI की सुविधा मिलने से कंपनी अपने डिजिटल पेमेंट नेटवर्क को और बड़ा करने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

Source- PhonePe

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ