---विज्ञापन---

iPhone 18 लॉन्च से पहले 14 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा ये iPhone, फ्लिपकार्ट पर है धांसू ऑफर

iPhone 18 सीरीज के लॉन्च से पहले इन iPhones पर बड़ी डील मिल रही है. Flipkart पर ये फोन्स 5,000 तक सस्ते हो गए हैं, जबकि चुनिंदा बैंक कार्ड से 9,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है. यानी 14 हजार रुपये की बचत. आइए जानते हैं कैसे?

---विज्ञापन---

9 सिंतबर को नया iPhone लॉन्च होने वाला है. लेकिन iPhone 18 के लॉन्च से पहले iPhone खरीदने वालों के लिए इस समय पर अच्छी डील सामने आई है. कंपनी ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत में Flipkart पर सीधे 5,000 रुपये तक की कटौची की है. उसके ऊपर चुनिंदा बैंक कार्ड पर 9 हजार तक की एक्स्ट्रा छूट भी मिल रही है. यानी ऑफर का पूरा फायदा उठाने पर ग्राहकों को कुल 14,000 रुपये तक की बचत हो सकती है.

iPhone 17 Pro Max पर 14,000 तक की बचत

iPhone 17 Pro Max की भारत में शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये थी. अब फ्लिपकार्ट पर ये फोन 1,44,900 में लिस्टेड दिख रहा है. यानी इसकी कीमत सीधे 5 हजार रुपये कम हो गई है. इसके अलावा SBI और ICICIके क्रेडिट कार्ड से 6 हजार तक की छूट मिल सकती है. ऐसे में इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 1,38,900 रुपये हो जाती है. वहीं, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से 9,000 की छूट मिलने पर इसकी कीमत 1,35,900 तक आ सकती है. इस तरह कुल 14,000 तक की बचत हो सकती है.

---विज्ञापन---
Image Credit-Flipkart

iPhone 17 Pro की कीमत भी घटी

iPhone 17 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,34,900 थी. Flipkart पर अब इसे 1,29,900 में लिस्ट किया गया है. यानी इस मॉडल पर भी सीधे 5,000 रुपये की कटौती मिल रही है. इसके साथ अलग-अलग बैंक कार्ड के हिसाब से अतिरिक्त डिस्काउंट भी उपलब्ध है. ऑफर का फायदा मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत 1,25,900 से भी कम हो सकती है.

Image Credit-Flipkart

9 सिंतबर को आएगा नया iPhone 

iPhone 17 Pro सीरीज पर कीमत में यह कटौती ऐसे समय हुई है, जब Apple की नई iPhone 18 सीरीज की एंट्री होने वाली है. कंपनी 9 सिंतबर को नई सीरीज लॉन्च करने वाली है, जिसमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max आ सकते हैं. ऐसे में अगर आप नई जनरेशन का फोन लेना चाहेत हैं तो कुछ दिन इंतजार करना बेहतर हो सकता है.

---विज्ञापन---

अभी iPhone 17 Pro खरीदें या इंतजार करें?

खरीदारों को सामने फिलहाल दो ऑप्शन हैं. अगर आपको नया मॉडल ही चाहिए तो नई सीरीज का इंतजार किया जा सकता है. वहीं अगर कम कीमत में मौजूदा Pro मॉडल खरीदना चाहते हैं तो iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max पर मिल रही छूट पर विचार किया जा सकता है.

Pro Max या Pro, किसे चुनें?

iPhone 17 Pro Max में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी मिलती है, इसलिए बड़े डिस्प्ले और ज्यादा बैटरी बैकअप पसंद करने वालों के लिए यह विकल्प बेहतर हो सकता है. वहीं, iPhone 17 Pro उन लोगों के लिए ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है, जो थोड़ा कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं। ऐसे में चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro से लेकर Foldable iPhone तक, इतनी हो सकती है भारत में कीमत, क्या 2 लाख के पार जाएगा दाम?

First published on: Sep 01, 2026 03:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola