Airtel का सस्ता प्लान बंद, 84 दिन तक नंबर एक्टिव रखने के लिए ये 3 रिचार्ज आएंगे काम

Airtel ने 299 रुपये वाला लोकप्रिय प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है. इसके बाद अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज तलाश रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बजट प्लान के ऑप्शन बता रहे हैं.

Airtel Recharge

Airtel का सस्ता प्लान बंद, 84 दिन तक नंबर एक्टिव रखने के लिए ये 3 रिचार्ज आएंगे काम. (Image Credit-AI)

एयरटेल के प्रीपेड प्लान में हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है. कंपनी ने कई पुराने रिचार्ज प्लान बंद कर दिए हैं, जिसमें 299 रुपये वाला पॉपुलर प्लान भी शामिल है. इसके बाद ऐसे यूजर्स की परेशान बढ़ गई है जो कम कीमत में लंबे समय की वैलिडिटी वाला रिचार्ज चाहते हैं. हालांकि, Airtel की मौजूदा लिस्ट में 469 रुपये, 489 रुपये और 548 रुपये के तीन प्लान हैं, जो जरूरत के हिसाब से अच्छे विकल्प हो सकते हैं. इन सभी प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है.

विज्ञापन

469 रुपये वाला प्लान

469 रुपये वाला प्लान इस लिस्ट में सबसे सस्ता विकल्प है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. प्लान में लोकल, STD और रोमिंग पर अनिलिमिटेड कॉलिगं के साथ 900 SMS भी मिलते हैं. हालांकि इसमें डेटा नहीं दिया जाता है. ऐसे में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अलग से डेटा पैक लेना पड़ सकता है. यह प्लान उन लोगों के लिए ठीक है, जिन्हें मुख्य रूप से नंबर एक्टिव रखना है और ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Image Credit-Airtel

489 रुपये वाला प्लान

489 रुपये के प्लान में 6GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 77 दिनों की है. इसके साथ लोकल, STD और रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. प्लान में 600 SMS भी दिए जात हैं. यह उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती, लेकिन लंबे समय तक नंबर एक्टिव रखना चाहिते हैं. इसमें मिलने वाले 6जीबी डेटा को पूरी वैलिडिटी के दौरान जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

548 रुपये वाला प्लान

548 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें 7जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ 900SMS मिलते हैं. यह प्लान 489 रुपये वाले ऑप्शन में 59 रुपये महंगा है, लेकिन इसमें 1 जीबी ज्यादा डेटा और 7 दिन ज्यादा वैलिडिटी मिलती है. इसलिए ज्यादा डेटा की जरूरत वाले यूजर्स के लिए यह ऑप्शन बेहतर हो सकता है.

Image Credit-Airtel

299 रुपये वाला प्लान हुआ बंद

एयरटेल ने हालिया बदलाव में 299 रुपये वाला प्लान हटा दिया है. डेली डेटा वाले सेममेंट में अब 349 रुपये वाला प्लान मेन ऑप्शन बन गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 299 रुपये से 349 रुपये पर जाने का मतलब करीब 16.7 प्रतिशत की कीमत बढ़ोतरी है. हालांकि, 349 रुपये वाले प्लान में 1.5GB डेली डेटा मिलता है, इसलिए इसमें पुराने प्लान के मुकाबले ज्यादा डेटा भी मिलता है.

विज्ञापन

कौन सा प्लान किसके लिए बेहतर?

अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत में लंबे समय तक सिर्फ कॉलिंग और नंबर एक्टिव रखना है, तो 469 रुपये वाला प्लान बेहतर रहेगा. थोड़े डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी चाहिए तो 489 रुपये वाला ऑप्शन लिया जा सकता है. वहीं, 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ थोड़ा ज्यादा डेटा चाहिए तो 548 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ