Latest iPhone Rumours: iPhone 18 Pro से लेकर Foldable iPhone तक, इतनी हो सकती है भारत में कीमत, क्या 2 लाख के पार जाएगा दाम?

Apple के 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट से पहले iPhone 18 सीरीज की कीमतों को लेकर बड़े लीक्स सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 Pro पिछले मॉडल से करीब 5,000 महंगा हो सकता है, जबकि फोल्डेबल iPhone की कीमत 2 लाख के पार जा सकती है.

iPhone 18 pro

Apple के 9 सितंबर के लॉन्च इवेंट से पहले iPhone 18 सीरीज को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. (Image Credit-MacRumors)

Apple के बड़े लॉन्च इवेंट की डेट जैसे-जैसे पास आ रही है iPhone 18 सीरीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. कंपनी अपना इवेंट 9 सिंतबर को करने वाली है. इस इवेंट में कंपनी क्या क्या पेश करेगी इसकी ऑफिशियल जानकारी अभी सामने नहीं आई है. फिर भी लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple के पहले Foldable iPhone की भी पेशकश हो सकती है. वहीं कीमत को लेकर भी लीक्स और टिप्सटर की रिपोर्टस सामने आ रही हैं. जिनके मुताबिक इस बार इनकी कीमत भारतीय ग्राहकों को पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा चुकानी पड़ सकती है

विज्ञापन

iPhone 18 Pro की कीमत हो सकती है ज्यादा

मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत करीब 1,39,900 रुपये हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह iPhone 17 Pro की 1,34,900 रुपये की लॉन्च कीमत से करीब 5,000 रुपये ज्यादा होगी. हालांकि, ये कीमतें अभी आधिकारिक नहीं हैं और इन्हें सिर्फ अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

विज्ञापन

256GB मॉडल के लिए ज्यादा कीमत

iPhone 18 Pro की कीमत स्टोरेज के हिसाब से भी बढ़ सकती है. रिपोर्ट्स में इसके 256GB वेरिएंट की कीमत करीब 1,44,900 रुपये रहने का अनुमान लगाया जा रहा है. यानी ज्यादा स्टोरेज वाला मॉडल खरीदने के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त रकम खर्च करनी पड़ सकती है.

iPhone 18 Pro Max भी हो सकता है महंगा

iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर भी अनुमान सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत भारत में 1,54,900 रुपये से 1,59,900 रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि Apple तरफ से अभी इन कीमतों की कोई पुष्टी नहीं हुई है. 

विज्ञापन

मेमोरी चिप की बढ़ती कीमत बनी वजह

iPhone की कीमत बढ़ने के पीछे मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट की बढ़ती लागत को एक बड़ी वजह बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, AI इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप्स की मांग भी बढ़ी है. इसका असर DRAM और फ्लैश स्टोरेज की कीमतों पर पड़ा है.

DRAM और फ्लैश स्टोरेज की लागत बढ़ी

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के एक डिवाइस में DRAM की लागत पहले करीब 39 डॉलर थई जो बढ़कर लगभग 145 डॉलर तक पहुंच गई है. इसी तरह फ्लैश स्टोरेज की कीमत भी करीब 13 डॉलर से बढ़कर 51 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. यही बढ़ती लागत नए iPhone की कीमत पर असर डाल सकती है.

विज्ञापन

iPhone 18 सीरीज में करीब 11% बढ़ोतरी का अनुमान

कुछ एनालिस्ट का अनुमान है कि iPhone 18 सीरीज की कीमत करीब 11 फीसदी तक बढ़ सकती है. वहीं, इंडस्ट्री से जुड़े कुछ अन्य अनुमानों में अमेरिका में Pro मॉडल की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी की बात कही गई है. हालांकि, इन सभी आंकड़ों को फिलहाल अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए.

विज्ञापन

Apple पहले भी बढ़ा चुका है कीमतें

भारत में Apple पहले iPad Air और MacBook Air जैसे प्रोडक्ट्स की कीतमों में बदलाव कर चुका है. ऐसे में नए iPhone की कीमत में भी बदलाव की संभावना हो सकती है. हालांकि कंपोनेंट की बढ़ी हुई लागत का पूरा असर ग्राहकों पर ही डाला जाएगा, यह अभी तय नहीं है.

कितनी हो सकती है फोल्डेबल iPhone की कीमत?

इस साल कंपनी के लाइनअप में सबसे बड़ा बदलाव फोल्डेबल iPhone हो सकता है. लंबे समय से चर्चा में चल रहे इस डिवाइस के सामान्य Pro मॉडल से भी ज्यादा प्रीमियम कीमत पर आने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे हाई-एंड iPhone Ultra के नाम से पेश किया जा सकता है.

विज्ञापन

लीक्स और रिपोर्ट्स में फोल्डेबल iPhone की भारत में शुरुआती कीमत 1,89,900 रुपये से 2,09,900 रुपये के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2.3 लाख रुपये से भी ऊपर जा सकती है. फिलहाल इन कीमतों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए Apple की घोषणा का इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

Source 1- Macrumors
Source 2- saaaanjjjuuu/x
Source 3- Oneuios

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ