Jio का एक रिचार्ज और 84 दिन की छुट्टी! 252GB डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix और Google Gemini Pro

हर महीने रिचार्ज की टेंशन को खत्म करना है तो ये 84 दिनों वाला जियो का रिचार्ज प्लान आपके बड़े काम का हो सकता है. इसके में 252GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिल रहा है.

Jio 1799 Recharge Plan

1799 रुपये का Jio Recharge, 84 दिन की छुट्टी! (Image Credit-AI)

विज्ञापन

अगर हर महीने रिचार्ज कराने की टेंशन से बचना है और एक ही प्लान में इंटरनेट, कॉलिंग,OTT और AI जैसी सुविधाएं चाहते हैं, तो जियो का यह प्रीपेड प्लान आपके काम का हो सकता है. 1799 रुपये वाला यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. खास बात यह है कि इसमें रोजाना 3GB डेटा के साथ Netflix, JioHotstar और Google Gemini Pro जैसे कई फायदे भी मिलते हैं.

84 दिन की वैलिडिटी और रोज 3GB डेटा

Jio के इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. यानी रिचार्ज कराने के बाद करीब तीन महीने तक दोबारा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस दौरान रोजाना 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी में कुल 252GB डेटा मिलता है.

Advertisment

डेटा खत्म होने पर भी चलता रहेगा इंटरनेट

अगर किसी दिन आपका 3GB डेली डेटा खत्म हो जाता है, तो इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा. इसके बाद डेटा 64 Kbps की स्पीड से चलता रहेगा. वहीं, 5G नेटवर्क वाले इलाकों में रहने वाले योग्य ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा.

अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS

इंटरनेट के साथ इस प्लान में कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है. ग्राहक 84 दिनों तक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनिलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा रोजाना 100 SMS भी मुफ्त मिलते हैं। ऐसे में अलग से कॉलिंग या SMS के लिए कोई दूसरा पैक लेने की जरूरत नहीं पड़ती.

विज्ञापन

Netflix और JioHotstar का भी सब्सक्रिप्शन

इस रिचार्ज में सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि OTT का फायदा भी दिया जा रहा है. ग्राहकों को 84 दिनों के लिए Netflix Basic का मुफ्त एक्सेस मिलता है. इसके साथ JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. यानी फिल्में और वेब सीरीज देखने वालों के लिए इसे प्लान में काफी कुछ मिलता है.

JioTV का भी मिलेगा फायदा

लाइव टीवी देखने वालों के लिए इस प्लान में जियो टीवी की सुविधा भी शामिल है. इसके लिए ग्राहकों को अलग से कोई पे नहीं करना पड़ता है. यानी एक ही रिचार्ज में मोबाइल डेटा, कॉलिंग के साथ OTT और लाइवटीवी का फायदा मिलता है.

विज्ञापन

18 महीने के लिए Google Gemini Pro फ्री

इस प्लान की एक खास सुविधा Google Gemini Pro का सब्सक्रिप्शन है. कंपनी इस रिचार्ज के साथ 18 महीने के लिए Google Gemini Pro Plan फ्री दे रही है. इसकी बाजार में कीमत करीब 35,100 बताई गई है.  इतना ही नहीं Google Gemini Pro के साथ यूजर्स को 5000GB का क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है. इसके अलावा Nano Banana जैसे फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे फोटो, फाइल और दूसरे जरूरी डेटा को क्लाउड पर रखने के लिए भी काफी स्टोरेज मिल जाता है.

JioAICloud में 50GB फ्री स्पेस

इस पूरे पैकेज में JioAICloud की 50जीबी फ्री क्लाउट स्टोरेज भी शामिल है. इसका इस्तेमाल फोटो, वीडियो और जरूरी फाइलों को सुरक्षित रखने के लिए किया जा सकता है. इस तरह 1799 का यह प्लान सिर्फ मोबाइल रिचार्ज तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसमें एंटरटेनमेंट और AI से जुड़ी कई सुविधाएं भी मिलती हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ