OnePlus Watch 2 Vs Apple Watch: आज भी अगर फ्लैगशिप स्मार्टवॉच की बात आती है तो सबसे पहले लोग एप्पल वॉच की तरफ भागते हैं और कहीं न कहीं ऐसा लगता है कि फ्लैगशिप सेगमेंट में एप्पल को टक्कर देने वाला कोई नहीं है। हालांकि सैमसंग और गूगल काफी वक्त से नए और धांसू फीचर्स के साथ एप्पल को बीट करने में जुटे हैं लेकिन बावजूद इसके लोग अभी भी फ्लैगशिप सेगमेंट में एप्पल वॉच को खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वनप्लस भी एप्पल को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है।
प्रोडक्ट को किया टीज
हाल ही में कंपनी ने एक नए प्रोडक्ट को टीज करना शुरू कर दिया है। इस बार कंपनी स्मार्टफोन नहीं बल्कि फ्लैगशिप स्मार्टवॉच लाने की तैयारी कर रही है, जिसे वनप्लस वॉच 2 कहा जा सकता है और कंपनी इसे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस (एमडब्ल्यूसी) 2024 में लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी की दूसरी हाई-एंड स्मार्टवॉच होगी और ऐसा कहा जा रहा है कि वेयर ओएस से लैस होगी जो इसे कंपनी की पहली रियल फ्लैगशिप स्मार्टवॉच बना देगा।
सामने आया फर्स्ट Look
टीजर वीडियो के मुताबिक, वनप्लस वॉच 2 में एक गोल डिस्प्ले डिजाइन मिलने वाला है और इसमें एप्पल वॉच के समान एक क्राउन बटन भी मिलने वाला है। वीडियो में देखने से ऐसा लग रहा है कि ये वॉच मेटल डिजाइन के साथ आ सकती है और इसमें Easy-to-Replace स्ट्राप मिलने वाले हैं। रेगुलर वनप्लस वॉच की तरह, कंपनी आने वाले दिनों में इस स्मार्टवॉच का एक लिमिटेड एडिशन वेरिएंट भी पेश कर सकती है।
ये भी पढ़ें : Apple Watch के 4 गजब Features!
2021 में आई थी पहली स्मार्टवॉच
वनप्लस ने 2021 में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च की थी जो काफी सस्ती थी। पिछली वॉच में कस्टम RTOS मिलता था, जिसमें थर्ड पार्टी ऐप सपोर्ट नहीं मिलता था। इसी तरह, कंपनी ने बाद में और भी सस्ती नॉर्ड वॉच और फिर एक फिटनेस बैंड भी लॉन्च किया जो उतने ज्यादा पॉपुलर नहीं हुए लेकिन इस वॉच के साथ कंपनी की कहीं न कहीं काफी उमीदें जुड़ी हुई हैं।
Apple को कैसे देगी टक्कर?
फ्लैगशिप स्मार्टवॉच के मामले में भी एप्पल काफी आगे है लेकिन अगर वनप्लस इस फ्लैगशिप वॉच को सस्ते में समान फीचर्स के साथ पेश करता है तो कहीं न कहीं ये एप्पल को मुश्किल में डाल सकता है। वनप्लस वॉच में 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले होगा लेकिन इसमें एप्पल से क्या अलग मिलेगा ये देखना दिलचस्प होगा। वॉच में स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 प्रोसेसर मिलेगा जो Apple Neural Engine से बेहतर होने की बात कही जा रही है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
17 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
19 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
21 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines