Jio यूजर्स के लिए बड़ी गुडन्यूज है. उपभोक्ताओं को डिजाइन ऐप कैनवा के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की भारतीय भाषाओं में एक साल तक मुफ्त सुविधा मिलेगी. जियो और कैनवा के बीच हुई डील से ये पहल की जा रही है. दोनो कंपनियों ने संयुक्त बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी. उपयोगकर्ता माईजियो ऐप के जरिये कैनवा प्रो या कैनवा प्रो लाइट की सुविधा ले सकते हैं.
रिलायंस का बयान
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष किरण थॉमस ने बयान में कहा, ”कैनवा के जरिये हम लाखों भारतीयों को विश्वस्तरीय, एआई (कृत्रिम मेधा) आधारित डिजाइन टूल मुफ्त में एक क्लिक से उपलब्ध करा रहे हैं, ताकि हर विद्यार्थी, क्रिएटर, उद्यमी और छोटा कारोबारी डिजिटल रूप से आगे बढ़ते भारत में अपनी पसंदीदा भाषा में कुछ बना सके, सीखे, आगे बढे और कमा सके.” कैनवा में लाखों प्रीमियम टेम्पलेट के साथ AI आधारित डिजाइन टूल उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल पेशेवर प्रस्तुतियां, प्रचार सामग्री आदि तैयार करने के लिए किया जा सकता है.
COO ने क्या कहा?
कैनवा के सह-संस्थापक एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) क्लिफ ओब्रेक्ट ने कहा, ”जियो के साथ साझेदारी भारत में हमारी यात्रा का एक नया और उत्साहजनक अध्याय है. इससे देशभर में लाखों और लोगों तक कैनवा की शक्ति पहुंचाने में मदद मिलेगी और हर व्यक्ति को अपनी रचनात्मकता व्यक्त करने, संवाद करने तथा अपने विचारों को वास्तविक रूप देने में सक्षम बनाया जा सकेगा.”
ये भी पढ़ें: Jio का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग, जानें कितनी है कीमत
संबंधित खबरें
iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
12 hrs agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
15 hrs agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
16 hrs agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
17 hrs agoJio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
19 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
1 day agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
1 day agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
2 days agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines