Jio का सबसे सस्ता 5G रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग, जानें कितनी है कीमत

Jio यूजर्स के लिए कम कीमत में 5G डेटा वाला रिचार्ज चाहिए तो ये प्लान काम का हो सकता है. इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB 4G डेटा और रोज 100 SMS मिलते हैं. जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Jio Recharge

अगर आप Jio यूजर हैं और कम कीमत में 5G का मजा लेना चाहते हैं तो आपके काम का एक रिचार्ज प्लान मौजूद है. Jio के पोर्टफोलियो में कई तरह के रिचार्ज पैक हैं, लेकि न लेकिन एक सबसे कम कीमत वाला ऐसा पैक है, जिसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलता है. हालांकि इस ऑफर का लाभा लेने के लिए आपके पास 5G सपोर्ट वाला फोन और Jio का 5G नेटवर्क होना जरूरी है.

विज्ञापन

क्या अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा?

Jio का 198 रुपये वाला रिचार्ज पैक अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है. इस प्लान में 5G यूजर्स को बिना किसी तय डेली डेटा लिमिट के इंटरनेट इस्तेमाल करने का फायदा मिलता है. यानी 5G नेटवर्क उपलब्ध होने पर आप अपने फोन पर जमकर इंटरनेट चला सकते हैं.

विज्ञापन

क्या इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी है?

सिर्फ डेटा ही नहीं, इस रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है. इसका मतलब है कि प्लान की वैलिडिटी के दौरान Jio नंबर से कॉल करने के लिए आपको अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा और आप नॉन-स्टॉप बात कर सकते हैं.

4G यूजर्स के लिए कितना डेटा मिलेगा?

अगर किसी जगह 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है और फोन 4G नेटवर्क पर चल रहा है, तो इस प्लान में 2GB 4G डेटा मिलता है। यानी 5G नेटवर्क नहीं मिलने की स्थिति में भी इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए डेटा उपलब्ध रहेगा.

विज्ञापन
Image Credit- Jio

हर दिन कितने SMS भेज सकते हैं?

198 रुपये वाले Jio रिचार्ज में यूजर्स को हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है. ऐसे में कॉलिंग और डेटा के साथ रोजाना मैसेजिंग की जरूरत भी इसी प्लान से पूरी हो सकती है.

प्लान की वैलिडिटी कितने दिन है?

इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है. यानी एक बार 198 रुपये का रिचार्ज कराने के बाद 14 दिनों तक प्लान में मिलने वाले कॉलिंग, डेटा और SMS बेनिफिट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्या हर फोन में मिलेगा अनलिमिटेड 5G?

यहां एक जरूरी बात ध्यान देने वाली है. 198 रुपये वाले Jio प्लान का अनलिमिटेड 5G डेटा सिर्फ 5G सपोर्ट वाले फोन पर ही मिलेगा. इसके अलावा आपके इलाके में Jio का 5G नेटवर्क उपलब्ध होना भी जरूरी है. 5G फोन या 5G नेटवर्क नहीं होने पर अनलिमिटेड 5G का फायदा नहीं लिया जा सकेगा.

Jio इस रिचार्ज के साथ कुछ ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री देता है. इसमें JioCloud और JioTV जैसे ऐप शामिल हैं. यानी डेटा और कॉलिंग के साथ यूजर्स को क्लाउड स्टोरेज और एंटरटेनमेंट से जुड़े फायदे भी मिलते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ