---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

रात में भी साफ रिकॉर्डिंग, सिर्फ 3,499 में Jio ने लॉन्च किया GPS वाला डैशकैम, जानें डिटेल्स

कार मालिकों के लिए अच्छी खबर है. Reliance Jio ने काफी कम कीमत में JioEyeQ Dashcam with GPS लॉन्च कर दिया है. यह डैशकैम सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड नहीं करता, बल्कि GPS, स्पीड डेटा, AI Pedestrian Detection और नाइट विजन जैसे फीचर्स के साथ आपकी हर ड्राइव को सुरक्षित बनाता है.

---विज्ञापन---

JioEyeQ Dashcam Launhed: अगर आप अपनी कार चलाते समय सुरक्षा को लेकर गंभीर रहते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर है. Reliance Jio ने भारत में अपना पहला JioEyeQ Dashcam GPS के साथ लॉन्च कर दिया है. यह डैशकैम सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड करने वाला कैमरा नहीं है, बल्कि आपकी हर ड्राइव का डिजिटल गवाह बन सकता है. एक्सीडेंट, सड़क विवाद या चोरी जैसी स्थिति में इसकी रिकॉर्डिंग आपके काम आ सकती है.

क्यों जरूरी है डैशकैम?

भारत में डैशकैम का चलन अब तेजी से बढ़ रहा है. पहले लोग इसे सिर्फ लग्जरी एक्सेसरी मानते थे, लेकिन अब समझ आ रहा है कि यह जरूरत की चीज है. किसी भी दुर्घटना की स्थिति में असली सच क्या था, यह साबित करने में डैशकैम की रिकॉर्डिंग बहुत मदद करती है. इंश्योरेंस क्लेम हो या पुलिस जांच, वीडियो सबूत हमेशा काम आता है.

---विज्ञापन---

कीमत और उपलब्धता

JioEyeQ Dashcam की शुरुआती कीमत 3,499 रुपये रखी गई है. इसे Amazon इंडिया पर खरीदा जा सकता है. अगर आप एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, तो तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी है. इस विकल्प में आपको करीब 1,166 रुपये प्रति महीने चुकाने होंगे, जो ज्यादा भारी नहीं पड़ता.

---विज्ञापन---

GPS सपोर्ट के साथ एडवांस रिकॉर्डिंग

इस डैशकैम की सबसे खास बात इसका इनबिल्ट GPS है. जब यह वीडियो रिकॉर्ड करता है, तो उसके साथ लोकेशन और स्पीड की जानकारी भी सेव होती है. बाद में जरूरत पड़ने पर यह डेटा बेहद काम आता है. खासकर इंश्योरेंस क्लेम या कानूनी मामलों में यह अतिरिक्त जानकारी बहुत मददगार साबित हो सकती है.

---विज्ञापन---

कैमरा क्वालिटी और वाइड व्यू

JioEyeQ में 2MP का फुल एचडी कैमरा दिया गया है, जो साफ और स्पष्ट वीडियो रिकॉर्ड करता है. इसमें 140 डिग्री का अल्ट्रा-वाइड फील्ड ऑफ व्यू मिलता है, जिससे सड़क का ज्यादा हिस्सा रिकॉर्ड हो पाता है. यानी सामने हो रही गतिविधियों का बड़ा हिस्सा कैप्चर हो जाता है.

---विज्ञापन---

AI और सेफ्टी फीचर्स

इस डैशकैम में AI बेस्ड Pedestrian Detection फीचर भी मौजूद है. यह सिस्टम पैदल चलने वालों को पहचान सकता है और जरूरत पड़ने पर ड्राइवर को अलर्ट भी देता है. इसके अलावा नाइट विजन सपोर्ट है, जिससे रात में भी रिकॉर्डिंग साफ दिखाई देती है. इमरजेंसी रिकॉर्डिंग और कोलिजन डिटेक्शन जैसे फीचर्स इसे और ज्यादा उपयोगी बनाते हैं.

---विज्ञापन---

स्टोरेज और कनेक्टिविटी

डिवाइस में 32GB का माइक्रोSD कार्ड स्टोरेज दिया गया है. साथ ही इसमें बिल्ट-इन Wi-Fi और माइक्रोफोन भी है. यह डैशकैम JioThings ऐप के साथ काम करता है, जो Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. ऐप के जरिए आप रिकॉर्डिंग देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डाउनलोड भी कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

क्यों बन सकता है यह सही विकल्प?

डैशकैम आमतौर पर सस्ते नहीं होते, लेकिन 3,499 रुपये की कीमत पर यह प्रोडक्ट किफायती माना जा सकता है. अगर आप अपनी कार की सुरक्षा को लेकर सजग हैं और किसी भी अनहोनी की स्थिति में मजबूत सबूत चाहते हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है. कम कीमत, GPS सपोर्ट और AI फीचर्स के साथ JioEyeQ Dashcam बाजार में एक मजबूत एंट्री करता दिख रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सिर हिलाते ही होगा कॉल रिसीव! Samsung Galaxy Buds 4 Pro और Buds 4 भारत में लॉन्च, जानें डिटेल्स

First published on: Feb 27, 2026 11:36 AM

jio
End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola