---विज्ञापन---

Google ने Android यूजर्स को दिए 5 नए फीचर्स, Gemini से लेकर Google Messages तक बदल गया बहुत कुछ

Google ने Android यूजर्स के लिए सितंबर अपडेट जारी किया है, जिसमें कई काम के नए फीचर्स मिले हैं. यहां जानते हैं यूजर्स को मिले नई फीचर्स की हर डिटेल्स.

---विज्ञापन---

Android यूजर्स के लिए सितंबर का नया अपडेट कई काम आसान बनाने वाला है. Google ने September Android Drop के तहत ऐसे फीचर्स पेश किए हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में काफी काम आ सकते हैं. अब फोन की मदद से आप भूली हुई चीजों की लोकेशन याद रख सकेंगे, सफर के दौरान मोशन सिकनेस कम करने की कोशिश कर सकेेंगे और Gemini से आसपास की चीजों को समझने में मदद ले सकेंगे. इसके अलावा Google Messages में दोस्तों के साथ मिलकर नोट्स और लिस्ट बनाने के साथ चैट को अपनी पसंद के हिसाब से सजाने का विकल्प भी मिलेगा. आइए इन्हें डिटेल्स में समझते हैं.

1. Gemini अब याद रखेगा आपकी चीजों की लोकेशन

अगर आप अक्सर अपनी जरूरी चीजें रखकर भूल जाते हैं तो ये फीचर आपके काम आ सकता है. जल्दी ही आप Gemini से कहकर किसी जरूरी सामान की लोकेशन Find Hub में सेव कर सकेंगे. इसके लिए आपको सिर्फ बोलना होगा, जैसे- Hey Google, Find Hub में याद रखो कि मैंने अपना पासपोर्ट बेडरूम की दराज में रखा है. चाहें तो इसके साथ फोटो भी जोड़ सकते हैं.

---विज्ञापन---

बाद में ऐसे खोज सकेंगे सामान

एक बार सामान की लोकेशन सेव होने के बाद जरूरत पड़ने पर Gemini से उसकी जगह पूछी जा सकती है. इसके अलावा Find Hub में Remembered Items टैब खोलकर भी सेव की गई जानकारी देखी जा सकेगी. यह सुविधा Android 16 या उससे ऊपर वाले डिवाइस पर उन देशों में उपलब्ध होगी, जहां Gemini और Find Hub सपोर्ट करते हैं.

2. मोशन सिकनेस कम करने में मदद करेगा Motion Assist

गाड़ी में सफर करते समय फोन चलाने पर कई लोगों को मोशन सिकनेस की समस्या होती है. ऐसे यूजर्स के लिए Android का Motion Assist फीचर लाया गया है. यह स्क्रीन पर छोटे-छोटे बबल का ओवरले  दिखाता है, जो गाड़ी की हलचल के साथ मूव करता है. इसका मकसद आंखों को दिखाई देने वाली चीजों और शरीर को महसूस होने वाली गाड़ी की गति के बीच अंतर को कम करना है. Motion Assist को जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे अपने आप चालू होने के लिए सेट किया जा सकता है या Quick Settings में भी जोड़ा जा सकता है.

---विज्ञापन---

3. Gemini Live से आसपास की चीजों को समझना होगा आसान

Google ने Gemini Live में Guided Vision फीचर भी जोड़ा है. इसमें यूजर अपने फोन कैमरा Gemini Live के साथ शेयर कर सकता है और सामने मौजूद चीजों के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है. ये फीचर खास तौर पर दृष्टिबाधित और कम दिखाई देने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

Guided Vision की मदद से खाने के पैकेट पर लिखी छोटी जानकारी पढ़ने, कम रोशनी वाले रेस्टोरेंट में मेन्यू समझने या घर में रखी किसी चीज की पहचान करने जैसे काम किए जा सकते हैं. अगर कैमरा सही जगह पर नहीं है, तो Gemini आवाज के जरिए कैमरे को दोबारा फ्रेम करने, किसी तरफ घुमाने या किसी चीज को बीच में लाने के लिए निर्देश भी देगा. 

---विज्ञापन---

4. Google Messages में चैट से ही बनाएं Keep नोट

Google Messages इस्तेमाल करने वालों के लिए भी नया फीचर आया है. अब चैट के अंदर ही Google Keep का इस्तेमाल करके नोट या लिस्ट बनई और एडिट की जा सकेगी. इसका फायदा खास तौर पर ग्रुप में प्लानिंग करने के दौरान होगा. उदाहरण के लिए, दोस्तों के साथ ग्रॉसरी लिस्ट या छुट्टियों की तैयारी से जुड़ी लिस्ट सीधे चैट में बनाई जा सकती है.

Google Keep को चैट में जोड़ने के बाद ग्रुप के सभी लोग उस नोट या लिस्ट को देख सकेंगे. साथ इसमें नई चीजें जोड़ने के साथ जरूरी बदलाव भी कर पाएंगे. इसके लिए बार-बार दूसरी ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी. चैट में दिए गए + आइकन से Google Keep को इस्तेमाल किया जा सकता है.

---विज्ञापन---

5. Google Messages में अब बदल सकेंगे चैट का लुक

Google Messages में Chat Theme फीचर के जरिए अब हर चैट को अलग अंदाज दिया जा सकता है. यूजर अपनी पसंद का वॉलपेपर चुन सकता है या फोन में मौजूद अपनी कोई फोटो लगा सकता है. इसके साथ चैट के टेक्स्ट बबल के रंग भी बदले जा सकते हैं. यानी अलग-अलग लोगों या ग्रुप चैट के लिए अलग थीम सेट करना संभव होगा.

अपनी पसंद के फोटो से बनाएं चैट थीम

Chat Theme फीचर के जरिए यूजर अपनी चैट को ज्यादा पर्सनल बना सकता है. जैसे दोस्तों के साथ ट्रैवल ग्रुप के लिए समुद्र की फोटो वाला बैकग्राउंड लगाया जा सकता है या किसी खास चैट के लिए अपनी पसंद का दूसरा वॉलपेपर चुना जा सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढे़ं- फ्लाइट सस्ती होते ही Google देगा अलर्ट! AI Mode में आया ये काम का फीचर

Source- Google Blog

First published on: Sep 02, 2026 02:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola