Google Pics: Canva को टक्कर देगा गूगल का नया AI टूल! सिर्फ प्रॉम्प्ट देने से तैयार होंगे शानदार ग्राफिक्स

गूगल ने Google Pics नाम का नया AI डिजाइनिंग टूल पेश किया है, जो सिर्फ प्रॉम्प्ट लिखने पर तस्वीर, पोस्टर और इलस्ट्रेशन तैयार कर सकता है. इसमें इमेज एडिटिंग और टीम के साथ लाइव काम करने जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

Google Pics

Canva की छुट्टी कराने आया Google का नया AI टूल! (Image Credit-Google)

विज्ञापन

क्या आप भी प्रोफेशनल्स की तरह सोशल मीडिया पोस्ट, पोस्ट या कोई ग्राफिक्स बनाना चाहते है तो अब आपको इसके किसी भारी भरकर डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर सीखने की कोई जरूरत नहीं होगी. क्योकि गूगल ने इसे आसान बनाने के लिए अपना नया AI टूल पेश किया है, Google Pics.  इस पर यूजर्स को कुछ भी क्रिएट करने करने के लिए घंटो मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. यूजर बस अपनी जरूरत के हिसाब से प्रॉम्पट लिखकर उसे बना सकते हैं.

कैसे काम करेगा Google Pics?

Google Pics को इस्तेमाल करने का तारीका काफी आसान है. इसमें यूजर को अपनी जरूरत के हिसाब से लिखकर प्रॉम्प्ट देना होगा. इसके बाद AI उस प्रॉम्प्ट को समझकर तस्वीर, पोस्टर या इलस्ट्रेशन तैयार कर देगा. यानी यूजर को खुद से डिजाइन बनाने या किसी तैयार टेम्पलेट में बदलाव करने की जरूरत कम हो जाएगी.

Advertisment

गूगल का नया टूल कंपनी के लेटेस्ट Nano Banana इमेज-जेनरेशन AI मॉडल पर बेस्ड है. यही तकनीक यूजर के दिए गए प्रॉम्प्ट के हिसाब से विजुअल तैयार करने में मदद करेगी. कंपनी का दावा है कि इससे डिजाइन तैयार करने की प्रोसेस तेज और ज्यादा सटीक होगी.

किन लोगों को मिलेगा Google Pics का फायदा?

Google के मुताबिक ये टूल आने वाले कुछ हफ्तों में रोलआउट हो जाएगा. इसका फायदा  Google Workspace इस्तेमाल करने वाले बिजनेस ग्राहकों के साथ-साथ Google AI Pro और Ultra का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को मिलेगा. अभी इसे  Google Docs और Google Slides के साथ इंटीग्रेट किया गया है और इस पर आज से काम शुरू हो जाएगा. कंपनी जल्द ही इसे Google Drive पर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है.

सिर्फ इमेज बनाना ही नहीं, एडिट भी कर सकेंगे

इस टूल की खासियत सिर्फ नई तस्वीरें तैयार करने तक सीमित नहीं है. इसमें कई एडिटिंग फीचर्स भी मिलेंगे. यूजर किसी इमेज में मौजूद टेक्स्ट को बदलने के साथ उसका ट्रांसलेशन भी कर सकेंगे. इसके अलावा फोटो में मौजूद ऑब्जेक्ट को हटाना या उसमें बदलाव करना भी आसान होगा.

विज्ञापन

एक कमांड पर मिलेंगे कई डिजाइन ऑप्शन

प्रॉम्प्ट देने के बाद अगर यूजर को डिजाइन पसंद नहीं आता है तो उसे दोबार लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ये टूल एक प्रॉम्प्ट के हिसाब से कई अलग-अलग डिजाइन विकल्प तैयार कर सकेगा. इससे यूजर अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से सबसे बेहतर ग्राफिक चुन सकेंगे.

Google Pics में कोलैबोरेटिव एडिटिंग का फीचर भी दिया गया है. इसकी मदद से किसी विजुअल प्रोजक्ट पर टीम के कई सदस्य एक साथ लाइव काम कर सकेंगे. खासकर बिजनेस और टीम प्रोजेक्ट्स के लिए ये फीचर काफी काम का हो सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Google blog

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ