TV का रिमोट खो गया? पुराने एंड्रॉयड फोन से हो जाएगा काम, जानें क्या है इसे Remote बनाने का तरीका

TV का रिमोट खराब या गुम हो गया है तो नया खरीदने की जरूरत नहीं. आपका पुराना Android फोन ही रिमोट बन सकता है. यहां जानते हैं इसका तरीका.

phone as TV remote

फोन को टीवी रिमोट कैसे बनाएं? (Image Credit-AI)

विज्ञापन

टीवी का रिमोट एक ऐसी चीज है जो हर घर में अक्सर खो जाता है ऐसे में उसे बार-बार ढूंढने से परेशानी होती है या खोने पर हर बार नया रिमोट लेने से पैसों का खर्चा होता है. ऐसे में आपके घर में रखे पुराने एंड्रॉयड फोन या टैब को टीवी का रिमोट बना सकते हैं. इसके लिए वाई-फाई या ब्लूटूथ का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं कुछ मामलों में USB-C IR Blaster की मदद से बिना वाई-फाई के भी इससे टीवी कंट्रोल किया जा सकता है. यहां जानते हैं फोन को टीवी रिमोट बनाने के आसान तरीके.

किस टीवी के लिए कौन सा तरीका काम करेगा?

फोन को रिमोट के जैसे इस्तेमाल करने का आपके टीवी के ब्रांड और उसके प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है. कई कंपनियां इसके इसके लिए ऑफिशियल ऐप उपलब्ध कराती हैं. जैसे Roku डिवाइस और टीवी को कंट्रोल करने के लिए Roku ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है. Samsung की टीवी के लिए Samsung SmartThings ऐप मौजूद है.

Advertisment

Amazon Fire TV डिवाइस के लिए भी कंपनी का अपना रिमोट ऐप उपलब्ध है. वहीं गूगल टीवी में भी मोबाइल कंट्रोल करने की सुविधा मिल जाता है. लेकिन आपके टीवी का कोई ऑफिशियल ऐप उपलब्ध नहीं है तो प्ले स्टोर पर कई थर्ड-पार्टी जैसे Universal TV Remote मिल जाते हैं. लेकिन इन ऐप का इस्तेमाल करने से पहले ये जरूर चैक कर लेना चाहिए कि ये आपके टीवी के लिए कम्पैटिबल है या नहीं.

Android फोन को TV रिमोट कैसे बनाएं?

Android फोन को टीवी रिमोट बनाने का सबसे आसान तरीका वाई-फाई से फोन को टीवी से कनेक्ट करना है. इसके लिए सबसे पहले फोन और टीवी को एक ही वाई-फाई से कनेक्ट करें. इसके बाद टीवी के लिए उपलब्ध कम्पैटिबल रिमोट ऐप फोन में डाउनलोड करके खोलें और टीवी के साथ पेयर करें. प्रोसेस पूरी होने पर फन की स्क्रीन पर रिमोट के कंट्रोल दिखाी देंगे. इनकी मदद से चैनल बदला जा सकता है, वॉल्यूम को कम ज्यादा किया जा सकता है और टीवी की इंटरफेस में नेविगेट किया जा सकता है.

क्या Bluetooth से भी फोन को TV रिमोट बना सकते हैं?

हर टीवी और रिमोट ऐप का कनेक्शन तरीका एक जैसा नहीं होता. कुछ टीवी और ऐप वाई-फाई के बजाय ब्लूटूथ के जरिए भी मोबाइल कंट्रोल की सुविधा देते हैं. ऐसे में फोन को सीधे Bluetooth के माध्यम से टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है. हालांकि ये सुविधा टीवी और इस्तेमाल किए जा रहे ऐप पर निर्भर करती है. यानी टीवी फोन और ऐप का एक-दूसरे के साथ कम्पैटिबल होना जरूरी है. अगर आपके टीवी Bluetooth आधारित मोबाइल कंट्रोल को सपोर्ट करता है, तो Wi-Fi नेटवर्क के बिना भी फोन को रिमोट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन

Wi-Fi और Bluetooth दोनों काम न करें तो क्या करें?

अगर आपका टीवी वाई-फाई या ब्यूटूथ के जरिए मोबाइल कंट्रोल को सपोर्ट नहीं करता है, तो USB Type-C IR Blaster का ऑप्शन हो सकता है. यह एक छोटा डिवाइस होता है, जिसे फोन के USB Type-C पोर्ट में लगाया जाता है. इसके बाद यह सपोर्ट करने वाले टीवी को इन्फ्रारेड सिग्नल भेजकर रिमोट की तरह काम करता है. इस तरीके की खास बात ये है कि फोन और टीवी को एक ही वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती. IR Blaster पारंपरिक रिमोट की तरह सीधे टीवी के इन्फ्रारेड रिसीवर को कमांड भेजता है।

विज्ञापन

USB-C IR Blaster किन डिवाइस के काम आ सकता है?

USB-C IR Blaster कई रिटेलर्स के पास मिल जाता है और इसे सपोर्ट करने वाले रिमोट-कंट्रोल ऐप्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. कुछ IR Blaster सिर्फ टीवी को कंट्रोल करने तक सीमित नहीं होते. इनकी मदद से मीडिया प्लेयर और एयर कंडीशनर जैसे दूसरे इंफ्रारेड इनेबल्ड डिवाइस भी कंट्रोल किए जा सकते हैं.

हालांकि, USB-C IR Blaster खरीदने से पहले कुछ बातों की जांच करना जरूरी है. यह देख लें कि आपका फोन, टीवी और इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप उस IR Blaster को सपोर्ट करता है या नहीं. कम्पैटिबिलिटी सही होने पर आपका पुराना Android फोन एक अतिरिक्त रिमोट की जरूरत को काफी हद तक खत्म कर सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ