---विज्ञापन---

Smartphone Launch in September: तैयार कर लें बजट! सिर्फ iPhone 18 नहीं, सितंबर लॉन्च होंगे ये 8 से ज्यादा स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए. सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज से लेकर Poco F9, Vivo X500 और Xiaomi 18 तक कई बड़े फोन लॉन्च होने वाले हैं. यहां जान लें उनकी डिटेल्स.

---विज्ञापन---

2026 सितंबर नया फोन लेने वाले के लिए काफी दिलचस्प और मजेदार रहने वाला है. क्योंकि इस महीने Apple समेत Xiaomi, Vivo, Poco, Redmi, Infinix और iQOO जैसे बड़ी कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन पेश करने वाली हैं. खास बात ये है कि इस लिस्ट में फ्लैगशिप से लेकर मिडरेंज और बजट सेगमेंट तक के फोन शामिल हैं. ऐसे में अगर आप नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो ये महीना आपके लिए ढेरों ऑप्शन लेकर आ रहा है. 

सितंबर में आ रहे ये धांसू Smartphones 

Poco F9 Pro और F9 Ultra

सितंबर की शुरूआत में ही पोको ने अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra को 1 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है. दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है. वहीं Poco F9 Ultra में 8050mAh की बैटरी मिल मिलती है. कीमत की बात करें तो Poco F9 Ultra शुरूआती कीमत लगभग 76,000 रुपये से शुरू होती है वहीं Poco F9 Pro की कीमत लगभग 66,000 रुपये से शुरू होती है.

---विज्ञापन---

Vivo T5 5G

Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को लॉन्च हो सकता है. इस फोन में 6.83 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है.

Infinix Hot 70 Pro 5G+

इधर बजट सेगमेंट में Infinix Hot 70 Pro 5G+ पर भी नजर रहने वाली है. ये फोन 4 सिंतबर को भारत में लॉन्च हो सकता है. इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है. फोन में 45W फास्ट चार्जिंग भी दी जा सकती है.

---विज्ञापन---

iPhone 18 Pro Max और iPhone Ultra

इधर इस महीने का सबसे बड़ा स्मार्टफोन लॉन्च Apple की तरफ से हो सकता है. कंपनी 9 सितंबर को Surprise and Shine इवेंट करने वाली है. इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकती है, जिसे iPhone Ultra कहा जा रहा है.

iPhone 18 Pro मॉडल को लेकर कई बड़े अपग्रेड की चर्चा है. इनमें A20 Pro चिपसेट, छोटा Dynamic Island, बेहतर कैमरा और C2 मॉडेम शामिल हैं. हालांकि, इन फीचर्स की पूरी जानकारी फोन के आधिकारिक लॉन्च के बाद ही साफ होगी.

---विज्ञापन---

Redmi Note 17 सीरीज

Xiaomi का Redmi ब्रांड भी सितंबर में नए स्मार्टफोन पेश कर सकता है. कंपनी भारत में Redmi Note Pro और Note 17 Pro Max लॉन्च कर सकती है. इन दोनों फोन की लॉन्चिंग करीब 15 सिंतबर के आसपास होने की उम्मीद है. नमें AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon प्रोसेसर और 9,000mAh से 10,000mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-सितंबर में आ रहीं ये 4 नई कारें, 1.77 करोड़ की इलेक्ट्रिक SUV से नई Baleno तक लिस्ट में शामिल

---विज्ञापन---

Vivo X500 सीरीज

साथ ही Vivo सितंबर में चाइना में X500 सीरीज पेश कर सकता है. इसमें Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हो सकते हैं. खास तौर पर Pro Max मॉडल के कैमरा सेटअप की चर्चा ज्यादा है. इसमें 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है. पूरी सीरीज में कैमरा फीचर्स पर कंपनी का खास फोकस रहने की बात सामने आई है.

iQOO 16 के लॉन्च की भी चर्चा

iQOO 16 भी सितंबर में चीन में लॉन्च हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, 2K LTPO डिस्प्ले और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसके अलावा फोन में 7,500mAh से ज्यादा क्षमता की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Fold

इधर सिंतबर के आखिर में  Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Fold भी दस्तक दे सकते हैं. Xiaomi 18 Pro में नया Snapdragon प्रोसेसर 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है. वहीं Xiaomi 18 Fold कंपन का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है.

कुल मिलाकर सितंबर 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज से काफी व्यस्त महीना रहने वाला है. Apple, Poco, Vivo, Redmi, iQOO और Xiaomi जैसे बड़े ब्रांड अपने नए फोन पेश कर सकते हैं. खास तौर पर iPhone 18 सीरीज, Poco F9, Vivo X500 और Xiaomi 18 सीरीज पर दुनियाभर के स्मार्टफोन यूजर्स की नजर रहने वाली है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-iPhone 18 Pro से लेकर Foldable iPhone तक, इतनी हो सकती है भारत में कीमत, क्या 2 लाख के पार जाएगा दाम?

---विज्ञापन---

Source 1- Mi
Source 2- infinixmobility
Source- Apple

First published on: Sep 02, 2026 11:02 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola