iQOO Neo 10R India Launch: भारत में गेमिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में iQOO का नाम भी आता है और बीते कुछ सालों में कंपनी ने अपना अच्छा मार्केट तैयार कर लिया है। ऐसे में इस फोन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने टीजर और कई लीक्स के बाद, iQOO Neo 10R की लॉन्च डेट शेयर कर दी है। भारत में यह मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन अगले महीने ही लॉन्च होगा। AnTuTu में 1.7 मिलियन से ज्यादा पॉइंट के साथ इसे सेगमेंट का सबसे फास्ट फोन माना जा रहा है। आइए इस फोन के बारे में जानते हैं।
कब लॉन्च होगा फोन?
कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस फोन को 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट में एक पोस्टर इमेज है, जिसमें फोन का रियर डिजाइन और नया रेजिंग ब्लू कलर दिखाई दे रहा है। बता दें कि इसे खास तौर पर भारत के लिए डिजाइन किया गया है।
iQOO Neo 10R में कंपनी का सिग्नेचर डुअल-टोन फिनिश है जो चीन में iQOO Neo 10 सीरीज के रैली ऑरेंज कलर वेरिएंट जैसा दिखता है। इसके अलावा फोन में हमें डुअल कैमरा सेंसर के साथ एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। कैमरा लेआउट के ठीक नीचे ‘नियो’ ब्रांडिंग भी दी गई है। इस फोन को Amazon और कंपनी की साइट के जरिए सेल किया जाएगा।
iQOO Neo 10R के संभावित फीचर्स
डिस्प्ले:- iQOO Neo 10R में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
प्रोसेसर:- फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट होने की बात कही गई है।
कैमरा:- फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। इसके अलावा फोन 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है।
बैटरी:- iQOO Neo 10R में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,400mAh की बैटरी मिल सकती है।
स्टोरेज:- फोन के स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB + 256GB, 8GB + 128GB और 12GB + 256GB स्टोरेज मिल सकता है।
कीमत:- हालांकि कीमत को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि देश में iQOO Neo 10R की कीमत 30,000 रुपये से कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें- सैमसंग फैन्स हो जाएं खुश; इंडिया में शुरू हो गई Samsung Galaxy S25 की अर्ली डिलीवरी
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
13 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
16 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
17 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
18 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines