News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Parcel Fraud: बीते कुछ सालों में साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में स्कैमर्स लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके निकाल रहे हैं। बीते कुछ समय से हम पार्सल स्कैम के बारे में सुन रहे हैं। इसमें स्कैमर्स लोगों को पार्सल में संवेदनशील सामान होने की जानकारी देकर डराते हैं, जिसपर उनका नाम होता है। फिलहाल ICICI ने भी पार्सल स्कैम को बारे में बताने हुए इसके लगातार बढ़ते चलन को लेकर चेतावनी जारी की है।
इस फ्रॉड में स्कैमर्स आपको फंसा कर पर्सनल जानकारी और फाइनेंशियल डिटेल चुराने का प्रयास करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस तरह के स्कैम से बच सकते हैं। आइये इन साइबर फ्रॉड के बारे में जानते हैं।
ICICI ने अपने कस्टमर्स को मेल भेजा है, जिसमें बैंक ने बताया कि कैसे पार्सल या कूरियर स्कैमर्स कस्टम डिपार्टमेंट और पुलिस होने का दावा करते हैं। ये आपको कॉल करते हैं और आपके नाम पर कूरियर या पार्सल के बुक होने का दावा करते हैं। फिर वे आपसे कहते हैं कि इस पार्सल या कूरियर में ड्रग्स मिले हैं।
बैंक ने आगे बताया कि स्कैमर्स आपको धमकाने और आपके बैंक या क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेने की कोशिश करते हैं। वे इस बात पर जोर देते हैं कि उन्हें डिजिटली अरेस्ट कर लिया गया है। इसके बाद वे आपसे फेक आरबीआई अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कराने के लिए कहते हैं और आपकी अन्य डिटेल जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड आदि को हथियाने की कोशिश करते हैं।

Cyber crime
यह भी पढ़ें – Success Story: कैसे एक ऑफिस बॉय बना दो कंपनियों का मालिक, जानें दादासाहेब भगत की कहानी
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।