Apple iOS New Update: एप्पल ने हाल ही में iOS 17 और iPadOS 17 का एक बड़ा अपडेट रोल आउट किया था जिसके बाद से हजारों यूजर्स को डिवाइस पर बड़ी समस्या आ रही है। दरअसल जब से कंपनी ने iOS 17.5 का अपडेट रोल आउट किया है तब से कई यूजर्स सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि इस अपडेट को करने के बाद उनके फोन में डिलीट किए हुए फोटो वापस आ गए हैं।
कुछ मामलों में तो डिवाइस को बेचने के बाद दूसरे यूजर के पास पहले यूजर की तस्वीरें गैलरी में देखी गई हैं। प्राइवेसी के लिहाज से देखा जाए तो ये काफी बड़ा बग है। हालांकि कंपनी ने अब इसे फिक्स करने के लिए एक नया अपडेट रोल आउट किया है।
तुरंत करें ये काम
एप्पल ने iOS 17.5.1 का अपडेट जारी किया है। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या आ रही है यानी आपके डिवाइस पर भी पुरानी Photos वापस आ गई हैं तो तुरंत इस अपडेट को कर लें। फोन को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना होगा इसके बाद आपको जनरल में जाना है जहां आपको सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन दिख जाएगा। इधर आपको iOS का नया अपडेट मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
प्राइवेसी पर बड़ा सवाल
यह भी कहा जा रहा है कि जो तस्वीरें इस बग की वजह से दोबारा सामने आई हैं, उन्हें 2010 में ही हटा दिया गया था। इससे यूजर्स के बीच बहुत भ्रम पैदा हो गया, क्योंकि ये प्राइवेसी पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने खुलासा किया है कि यह एक करप्शन इशू था और इसे iOS 17.5.1 के साथ फिक्स कर दिया गया है।
हटाई गई तस्वीरें सेव रखता है Apple?
भले ही Apple ने इस बग को ठीक करने के लिए एक नया अपडेट पेश किया है, लेकिन अब बहुत से लोगों का ये सवाल है कि क्या इसका मतलब यह है कि Apple हमारी हटाई गई तस्वीरें सेव रखता है। ऐसा लगता है कि टेक दिग्गज भी इससे कहीं न कहीं शर्मिंदा है, क्योंकि वह बार-बार अपने यूजर्स की प्राइवेसी के बारे में बड़ी बड़ी बातें करता है।
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 hr agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
3 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
5 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
23 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines