गेमर्स को Jio का तोहफा: अब बस 49 रुपये में खेलिए 500 से ज्यादा प्रीमियम गेम्स बिना डाउनलोड किए

Reliance Jio ने गेमर्स के लिए दो खास बेहद किफायती गेमिंग प्लान लॉन्च किए हैं. इन प्लान्स में यूजर्स को Jio Cloud की फ्री एक्सेस और 500 से ज्यादा प्रीमियम गेम्स खेलने की सुविधा मिलती है, वो भी बिना डाउनलोड किए.

jio gaming plans

Jio का का सस्ते प्लान का धमाका

विज्ञापन

⁠Affordable Jio Gaming Plans: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल गेमिंग की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए खास गेमिंग प्लान लेकर आया है. ये प्लान उन लोगों के लिए बनाए गए हैं जो बिना महंगे डेटा खर्च किए, सीधे अपने मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर गेम खेलना चाहते हैं. जियो के ये गेमिंग वाउचर न केवल किफायती हैं, बल्कि इनमें किसी भी गेम को डाउनलोड करने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

48 रुपये वाला Jio गेमिंग प्लान

अगर आप बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो जियो का 48 रुपये वाला गेमिंग प्लान आपके लिए एक बेहतरीन शुरुआत हो सकता है. यह प्लान किसी भी मौजूदा जियो प्रीपेड प्लान के साथ एक्टिव किया जा सकता है. इसमें यूजर्स को Jio Cloud की फ्री एक्सेस और 500 से ज्यादा प्रीमियम गेम्स खेलने की सुविधा मिलती है. खास बात यह है कि इन गेम्स को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती- आप इन्हें सीधे अपने फोन, पीसी या टीवी पर खेल सकते हैं. इस प्लान की वैधता 3 दिन की होती है, यानी यह अल्पावधि के लिए मनोरंजन का बढ़िया विकल्प है.

विज्ञापन

98 रुपये वाला Jio गेमिंग प्लान

जो यूजर्स थोड़े लंबे समय तक गेम खेलना चाहते हैं, उनके लिए 98 रुपये वाला गेमिंग प्लान बेहतर रहेगा. यह प्लान 7 दिनों की वैधता के साथ आता है और साथ ही यह एक डेटा वाउचर की तरह भी काम करता है. इसमें भी यूजर्स को Jio Cloud की फ्री एक्सेस और 500 से ज्यादा गेम्स तक पहुंच मिलती है. चाहे आप मोबाइल पर हों या जियो सेट-टॉप बॉक्स पर, गेमिंग का मजा हर जगह एक जैसा रहेगा.

ध्यान देने वाली बातें

इन गेमिंग प्लान्स में केवल गेम एक्सेस और क्लाउड सर्विस दी जाती है. यानी, इनमें अनलिमिटेड कॉलिंग या इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है. अगर आप गेमिंग के साथ-साथ कॉलिंग या अन्य इंटरनेट सुविधाएं भी इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको मुख्य डेटा या कॉलिंग प्लान अलग से लेना होगा.

कैसे करें Jio गेमिंग प्लान का रिचार्ज

इन प्लान्स को रिचार्ज करना बेहद आसान है. आप इन्हें सीधे Jio की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप से एक्टिव कर सकते हैं. इसके अलावा, Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे पॉपुलर पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर भी ये गेमिंग वाउचर उपलब्ध हैं.

विज्ञापन

हर गेमर के लिए किफायती और ईजी ऑप्शन

Reliance Jio के ये गेमिंग प्लान उन सभी के लिए उपयोगी हैं जो प्रीमियम गेम्स का मजा लेना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते. 48 रुपये का शॉर्ट-टर्म प्लान और 98 रुपये का वीकली प्लान- दोनों ही किफायती, लचीले और बिना डाउनलोड के गेमिंग अनुभव प्रदान करते हैं. चाहे आप कैज़ुअल गेमर हों या हार्डकोर, जियो के ये प्लान हर जरूरत के मुताबिक विकल्प देते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ