यूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
अभी भी 2G फोन चला रहे हैं? तो Jio का ये ऑफर आपके काम का हो सकता है. कंपनी 1,499 रुपये में JioBharat 4G फोन के साथ 6 महीने का रिचार्ज फ्री दे रही है. जानिए ऑफर की पूरी डिटेल.
अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर जियोभारत 4जी फोन को 1499 रुपये में दे रही है. (Image Credit-AI)
अगर आप या आपके घर में कोई अभी भी 2जी फीचर फोन इस्तेमाल करता है, तो रिलायंस जियो का नया ऑफर काम का हो सकता है. कंपनी अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर जियोभारत 4जी फोन को 1499 रुपये में दे रही है. खास बात ये है कि इसके साथ 6 महीने का रिचार्ज भी फ्री मिल रहा है. जियो के मुताबिक इस रिचार्ज की कीमत करीबा 1200 रुपये है. ऐसे में फोन और 6 महीने के रिचार्ज को जोड़कर देखें तो 2जी से 4जी पर अपग्रेड करने का अतिरिक्त खर्च सिर्फ 299 रुपये रह जाता है.
विज्ञापन
1,499 रुपये में फोन और 6 महीने का रिचार्ज
जियो ने NBT Tech को दी जानकारी में बताया है कि यह ऑफर खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो अभी 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे हैं. कंपनी के मुताबिक, ऐसे ग्राहक आमतौर पर हर महीने करीब 199 रुपये का रिचार्ज कराते हैं. छह महीने में रिचार्ज पर करीब 1,200 रुपये खर्च हो जाते हैं.
विज्ञापन
ऐसे में अगर ग्राहक जियोभारत 4G फोन खरीदता है, तो उसे 1,499 रुपये में फोन के साथ 6 महीने का रिचार्ज भी मिल जाता है. इस तरह रिचार्ज पर होने वाला करीब 1,200 रुपये का खर्च बच जाता है और 2G से 4G पर आने का अतिरिक्त खर्च 299 रुपये रह जाता है.
Image Credit-Jio
शुरुआत में पूरे 1,499 रुपये देने होंगे
यहां एक बात समझना जरूरी है. ग्राहको को फोन खरीदते समय 14,99 रुपये देने होंगे. ऐसा नहीं है कि फोन सिर्फ 299 रुपये में मिल रहा है. 1499 रुपये में फोन और 6 महीने का रिचार्ज दोनों शामिल हैं. फोन खरीदने के बाद अगले 6 महने तक अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी.
विज्ञापन
2G से 4G पर आने के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
जियो के मुताबिक, 2G से 4G पर अपग्रेड करने के बाद ग्राहकों को सिर्फ तेज इंटरनेट ही नहीं, बल्कि कई दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी. जियोभारत फोन में JioTV के जरिए 500 से ज्यादा टीवी चैनल देखने का विकल्प मिलेगा. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर क्रिकेट, फिल्में और मनोरंजन का कंटेंट भी देखा जा सकेगा.
हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD कॉलिंग
इस ऑफर के साथ ग्राहकों को हर महीने 14जीबी डेटा और अनलिमिटेड HD कॉलिंग भी मिलेगी. इसके अलावा म्यूजिक और JioPay के जरिए UPI पेमेंट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. यानी 2जी फोन स 4जी फीन पर आने कके बाद यूजर्स को सिर्फ इंटरनेट स्पीड ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन जैसी कई जरूरी सुविधाएं फीचर फोन में मिलेंगी.
विज्ञापन
इन JioBharat 4G मॉडल पर मिलेगा ऑफर
कंपनी के मुताबिक, यह ऑफर JioBharat के चुनिंदा A1, B1, B2 और B3 मॉडल पर लागू है. इन फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले और 2,000mAh की बैटरी दी गई है. यानी कंपनी ने कम कीमत वाले 4G फीचर फोन के जरिए अभी भी 2G नेटवर्क इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को 4G पर लाने की कोशिश की है.
बुजुर्गों और 2G फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए काम का ऑफर
यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो अभी तक 2जी फीचर फोन चला रहे हैं. घर में बुजुर्ग या परिवार के दूसरे सदस्य अगर 2जी फोन इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें 4जी पर अपग्रेड कराया जा सकता है. 4G कनेक्टिविटी के साथ UPI पेमेंट, टीवी, मनोरंजन और इंटरनेट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा.
विज्ञापन
कब तक है ऑफर
जियो की आधिकारिक शर्तों के मुताबिक, Anniversary Offer 15 सितंबर 2026 से शुरू हुआ है और फिलहाल 20 अक्टूबर 2026 तक वैध है. कंपनी ने इसे सीमित अवधि का ऑफर बताया है. साथ ही जियो के पास ऑफर की शर्तों में बदलाव करने या इसे तय तारीख से पहले खत्म करने का अधिकार भी है.