भारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा

Apple ने आखिरकार भारत में Apple Pay लॉन्च कर दिया है. अब iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स बिना OTP और PIN डाले आसानी से पेमेंट कर सकेंगे. जानिए Apple Pay कैसे सेटअप होगा और किन डिवाइस पर चलेगा.

Apple Pay

Apple ने आखिरकार भारत में Apple Pay लॉन्च कर दिया है. (Image Credit-AI)

विज्ञापन

Apple ने आखिरकार भारत में अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay लॉन्च कर दी है. अमेरिका में लॉन्च होने के एक दशक से ज्यादा समय बाद Apple Pay ने 30 सितंबर से भारत में एंट्री की है. अब iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स इसके जरिए पेमेंट कर सकेंगे. हालांकि, फिलहाल इसकी सुविधा सिर्फ Axis Bank की ओर से जारी Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड्स तक सीमित है.

Apple Pay क्या है?

Apple Pay Apple की सिक्योर डिजिटल पेमेंट सर्विस है. इसमें यूजर्स अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़ सकते हैं. इसके बाद स्टोर पर पेमेंट करते समय बार-बार कार्ड डिटेल, PIN या OTP डालने की जरूरत नहीं पड़ती. पेमेंट की पुष्टि यूजर के डिवाइस पर ही Face ID, Touch ID या पासकोड के जरिए की जाती है.

विज्ञापन

भारत में Apple Pay किन कार्ड्स पर चलेगा?

भारत में फिलहाल Apple Pay का सपोर्ट Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड्स के लिए दिया गया है. यानी हर बैंक का कार्ड अभी Apple Pay से लिंक नहीं किया जा सकता. हालांकि, आने वाले समय में Apple की ओर से दूसरे बैंकों के कार्ड्स का सपोर्ट भी बढ़ाया जा सकता है.

Apple का कहना है कि भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में Apple Pay यूजर्स के लिए कार्ड से पेमेंट करने का आसान विकल्प बन सकता है. खास बात यह है कि पेमेंट के समय OTP या अलग से PIN डालने की जरूरत नहीं होती. कंपनी के मुताबिक, यूजर बिना किसी अतिरिक्त ऐप के स्टोर पर सिर्फ टैप करके पेमेंट कर सकता है.

Apple Pay कैसे सेटअप करें?

Apple Pay सेट करना काफी आसान है. इसके लिए iPhone में Wallet ऐप खोलना होगा औ प्लस आइकन पर टैप करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना वैलिड Axis बैंक कार्ड जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा Axis Bank ऐप के जरिए भी कार्ड को Apple Pay में ऐड किया जा सकता है.

विज्ञापन

Apple Pay से स्टोर पर पेमेंट कैसे करें?

ऑफलाइन स्टोर पर Apple Pay से पेमेंट करने के लिए iPhone में साइड बटन या होम बटन को दो बार दबाना होगा. इसके बाद Face ID, Touch ID या डिवाइस के पासकोड से ऑथेंटिकेशन करना होगा. अब iPhone के ऊपरी हिस्से को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट मशीन के पास ले जाकर पेमेंट किया जा सकता है. Apple Watch से पेमेंट करने के लिए उसकी डिस्प्ले को कॉन्टैक्टलेस रीडर के पास रखना होगा.

क्या Apple Pay से ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं?

Apple Pay का इस्तेमाल सिर्फ दुकानों पर ही नहीं किया जा सकता. सपोर्टेड ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी इससे पेमेंट किया जा सकता है. इसका फायदा यह है कि हर बार कार्ड नंबर और दूसरी पेमेंट डिटेल डालने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा Apple Pay इस्तेमाल करने पर कार्ड से जुड़े रिवॉर्ड और दूसरे बेनिफिट्स भी जारी रहेंगे.

विज्ञापन

Apple Pay के लिए कौन सा iPhone चाहिए?

Apple Pay का इस्तेमाल iPhone XR और इसके बाद लॉन्च हुए iPhone मॉडल्स पर किया जा सकता है. इसके लिए फोन में कम से कम iOS 18 होना चाहिए. Apple Watch की बात करें तो Series 6 और उसके बाद के मॉडल्स में Apple Pay का सपोर्ट मिलेगा, बशर्ते उनमें watchOS 11 या उससे नया वर्जन चल रहा हो.

Apple Pay से कहां-कहां पेमेंट कर सकेंगे?

लॉन्च के समय Apple Pay को कई बड़े मर्चेंट्स और ऐप्स का सपोर्ट मिला है. इनमें Apple Store, Blinkit, Chaayos, Comet, Croma, Interflora, Ixigo, Le15 Patisserie, Reliance Brands, Tata 1mg और Zomato शामिल हैं. आने वाले समय में इसमें और मर्चेंट्स और ऐप्स जुड़ सकते हैं.

विज्ञापन

क्या Apple Pay UPI को टक्कर देगा?

भारत में Apple Pay की एंट्री ऐसे समय हुई है जब UPI पहले से ही डिजिटल पेमेंट का बड़ा हिस्सा बन चुका है. फिलहाल Apple Pay का इस्तेमाल कार्ड पेमेंट के लिए किया जाएगा, जबकि UPI का सिस्टम अलग है. ऐसे में दोनों के पेमेंट तरीके और इस्तेमाल का तरीका अलग रहेगा. Apple Pay में फिलहाल Axis Bank के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स का सपोर्ट ही दिया गया है.

विज्ञापन

Source- Apple

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ