Amazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स 

अगर आप इस फेस्टिव सीजन नया iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं तो फ्लिपकार्ट और अमेजन पर आने वाली सेल आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. चलिए यहां जानते हैं कि फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों में से आईफोन्स पर कहां अच्छी और बेहतर डील्स मिल सकती है.

amazon flipkart sale

Flipkart और Amazon पर 9 अक्टूबर से सेल शुरू होने वाली है. (Image Credit-AI)

अगर आप इस फेस्टिव सीजन नया iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं तो खरीदारी से पहले Amazon और Flipkart दोनों की सेल पर नजर डालना फायदेमंद हो सकता है. दोनों प्लेटफॉर्म पर iPhone पर अलग-अलग तरह के डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट मिलेंगे. ऐसे में जरूरी नहीं कि हर iPhone पर एक ही प्लेटफॉर्म सबसे सस्ता पड़े. किस मॉडल पर कितना फायदा मिलेगा, यह फोन के मॉडल, स्टोरेज और पेमेंट ऑफर पर निर्भर करेगा.

विज्ञापन

8 अक्टूबर से शुरू होंगी दोनों बड़ी सेल

Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 और Amazon की Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है. सेल शुरू होने से पहले ही दोनों कंपनियों ने iPhone समेत कई स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी देना शुरू कर दिया है. Flipkart ने iPhone 17 और iPhone 15 की प्रभावी कीमत बताई है, जबकि Amazon ने iPhone 16 पर बड़ी छूट मिलने का संकेत दिया है.

विज्ञापन

Flipkart पर iPhone 17 और iPhone 15 कितने में मिलेगा?

Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 में iPhone 17 और iPhone 15 पर खास ऑफर मिल सकते हैं. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 77,999 रुपये होगी. वहीं iPhone 15 को 63,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकेगा.

क्या सभी ग्राहकों को यही कीमत मिलेगी?

यहां एक बात समझना जरूरी है. बताई गई प्रभावी कीमत में बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर शामिल हो सकते हैं. इसलिए हर ग्राहक को फोन इसी कीमत पर मिले ये जरूरी नहीं है. खरीदारी से पहले अपने कार्ड की एलिजिबिलिटी और ऑफर की सभी शर्तें जरूर जांचें. फ्लिपकार्ट की सेल में बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नोकॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी मिल सकते हैं. चुनिंदा बैंक कार्ड पर 10 फीसदी तक इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है.

विज्ञापन

Amazon पर iPhone 16 पर कितनी बचत होगी?

Amazon की Great Indian Festival Sale 2026 में iPhone 16 पर बड़ी छूट मिलने की उम्मीद है. कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक iPhone 16 की मौजूदा लिस्टेड कीमत 89,999 रुपये हैं. सेल के दौरान इसे 70,000 रुपये से कम की प्रभावी कीमत में उपलब्ध कराया जा सकता है. यानी करीब 20,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है. हालांकि यह संभावित कीमत है और फाइनल ऑफर सेल शुरू होने के बाद ही साफ होगा.

SBI कार्ड से भी मिलेगा फायदा

Amazon की सेल में SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ EMI ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट का ऑफर दिया जाएगा. इसके अलावा प्राइम मेंबर्स को 10 फीसदी तक एक्स्ट्रा लाभ मिल सकता है. ग्राहक एक्सचेंज और नोकॉस्ट EMI जैसे ऑप्श का इस्तेमाल करके भी अपनी बचत बढ़ा सकते हैं

विज्ञापन

Amazon या Flipkart, किस पर मिलेगा सस्ता iPhone?

अगर आपका प्लान iPhone 17 खरीदने का है, तो फिलहाल Flipkart ने इसके 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 77,999 रुपये बताई है. iPhone 15 खरीदने वालों के लिए भी 63,999 रुपये की डील सामने आई है. वहीं Amazon पर iPhone 16 को 70,000 रुपये से कम की प्रभावी कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है.

तीनों iPhone की कीमत की तुलना कैसे करें?

यह ध्यान रखना जरूरी है कि iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 अलग-अलग मॉडल हैं. इसलिए सिर्फ कीमत देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि कौन-सी डील सस्ती या बेहतर है. अगर आप iPhone 16 लेना चाहते हैं, तो Amazon की संभावित डील पर नजर रख सकते हैं. वहीं iPhone 17 या iPhone 15 खरीदने की तैयारी है तो Flipkart के घोषित ऑफर्स आपके काम आ सकते हैं.

विज्ञापन

फाइनल कीमत कैसे तय होगी?

सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और पुराने फोनक की कीमत का असर आपकी फाइनल कीमत पर पड़ेगा. एक्सचेंज करने पर एक ग्राहक को मिलने वाली प्रभावी कीमत दूसरे ग्राहक से अलग हो सकती है. इसलिए खरीदारी से पहले सिर्फ स्क्रीन पर दिखाई जा रही डिस्काउंडेड कीमत न देखें. बल्कि सभी ऑफर्स लागू होने के बाद आपको कितनी रकम देनी है, यह जरूर जांच लें.

iPhone खरीदने से पहले क्या देखें?

सेल में iPhone खरीदते समय सबसे पहले ये चेक करें कि बताई गई कीमत में बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस शामिल है या नहीं. इसके साथ फोन का स्टोरेज वेरिएंट, वारंटी और बाकी जानकारी भी जरूर देखें. अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज नहीं करना चाहते हैं, तो उस कीमत पर ध्यान दें जो बिना एक्सचेंज के वास्तव में लागू होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ