Zwigato Box Office Collection Day 2: कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ (Zwigato) का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। रिलीज के दूसरे दिन और वीकेंड होने के बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए हैं।
इस फिल्म में सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक अलग ही किरदार में नजर आ रहे हैं, जिससे सबको उम्मीद थी कि फिल्म आसानी से ताबड़तोड़ कमाई कर सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिल्म ‘ज्विगाटो’ (Zwigato) दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में नाकाम नजर आ रही हैं।
‘ज्विगाटो’ ने बॉक्स ऑफिस पर टेके घुटने
नंदिता दास (Nandita Das) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ज्विगाटो’ (Zwigato) उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘ज्विगाटो’ का कलेक्शन बेहद सुस्त रहा और एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘ज्विगाटो’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Zwigato Box Office Collection) 65 लाख रुपये रहा।
इसके साथ ही फिल्म ने ओपनिंग डे यानी पहले दिन 42 लाख रुपये की ही कमाई कर पाई थी। इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन मात्र 1.7 करोड़ रुपये ही हैं। अब सबको रविवार का इंतजार है।
17 मार्च 2023 को रिलीज हुई थी फिल्म ‘ज्विगाटो’
बता दें कि फिल्म ‘ज्विगाटो’ (Zwigato) ने 17 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसके साथ ही सबको उम्मीद थी कि फिल्म आसानी से कमाई कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब सबको संडे का इंतजार हैं। फिल्म की कहानी एक डिलीवरी बॉय की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती है।
फिल्म में डिलीवरी बॉय के संघर्ष की कहानी
साथ ही फिल्म में डिलीवरी बॉय मानस (कपिल शर्मा) के संघर्ष की कहानी बयां की गई है। फिल्म में कैसे मानस ने कोरोना काल में अपनी जॉब खोई और फिर उसने डिलीवरी बॉय बनकर अपनी फैमिली की जिम्मेदारी उठाई। इसके साथ ही कपिल और शहाना ने किरदार को अच्छे से जस्टिफाई किया है। साथ ही सबको हंसाने वाले कपिल ने अपने सीरियस किरदार से ऑडियंस को इंप्रेस किया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
18 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
19 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
20 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
20 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
20 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
22 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
22 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
23 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines