'आपने कहा बिना शर्ट के अच्छी बॉडी…', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का मजेदार जवाब वायरल

Shah Rukh Khan Reaction to Salman Khan: सलमान खान ने शाहरुख खान को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया है. वहीं शाहरुख खान ने सलमान खान को मजेदार जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने क्या कुछ कहा.

salman khan shahrukh khan

शाहरुख खान और सलमान खान की स्पेशल बॉन्डिंग (pic credit- instagram)

Shah Rukh Khan Reaction to Salman Khan: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने बीते दिन अपना 61वां जन्मदिन मनाया. इस दौरान एक्टर ने अपने फैंस से ‘मन्नत’ के बाहर मुलाकात भी की. फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी शाहरुख खान को बर्थडे विश करते दिखाई दिए. सलमान खान ने भी किंग खान को खास अंदाज में बर्थडे विश किया. वहीं शाहरुख खान ने ‘दबंग खान’ का पोस्ट रीशेयर करने के बाद एक मजेदार जवाब भी लिखा. सोशल मीडिया पर फैंस को सलमान खान और शाहरुख खान का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. दोनों खान का ये अंदाज फैंस के लिए भी आइकॉनिक बन गया है. चलिए जानते हैं आखिर शाहरुख खान ने सलमान खान की बर्थडे विश पर क्या रिएक्ट किया.

विज्ञापन

सलमान खान ने शाहरुख खान को किया बर्थडे विश

दरअसल सलमान खान ने शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ का नया गाना ‘तू मिल जाए’ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. इस गाने के कैप्शन में सलमान खान ने ‘किंग खान’ को खास अंदाज में जन्मदिन विश किया. सलमान खान ने स्टोरी के कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख, हमेशा जवान रहो द किंग. ये मेरी दुआ है.’ इस स्टोरी में सलमान खान ने शाहरुख खान को भी टैग किया. वहीं सलमान खान का इस अंदाज के खूब चर्चे हो रहे हैं और शाहरुख खान ने भी इसका मजेदार रिप्लाई दिया.

विज्ञापन

शाहरुख खान का मजेदार रिएक्शन

शाहरुख खान ने सलमान खान की स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया. शाहरुख खान ने एक्टर को धन्यवाद कहते हुए लिखा, ‘आपने कहा बिना शर्ट के बॉडी अच्छी है सिर्फ इसलिए मेहनत की. लव यू भाई.’ सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के इस मजेदार रिएक्शन को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और ये खूब वायरल भी हो रहा है. शाहरुख खान और सलमान खान की ये बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है. वहीं फैंस स्टोरी के स्क्रीनशॉट्स लेकर शेयर कर रहे हैं. 

कब रिलीज होगी ‘किंग’?

बता दें शाहरुख खान की ‘किंग’ का नया गाना ‘तू मिल जाए’ ‘किंग खान’ के बर्थडे पर ही रिलीज किया गया है. इस गाने में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस गाने ने रिलीज होते ही फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर भी इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. वहीं ‘किंग’ फिल्म इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ