Tusshar Kapoor Receives Threatening Call: बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को धमकी भरा कॉल आया है. एक्टर से कॉल पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है. वहीं कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है. हैरी बॉक्सर नाम के व्यक्ति ने एक्टर को धमकी भरा कॉल किया और फिरौती मांगी. वहीं इस मामले की पूरी जानकारी एक्टर ने मुंबई पुलिस को दे दी है और पुलिस भी जांच में जुट गई है. धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है. वहीं इस जांच में एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच भी जुट गई है.
ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच जारी
आईएएनएस के मुताबिक एक्टर को लॉरेंस गैंग के मेंबर हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा कॉल किया. एक्टर के पास जैसे ही कॉल आया उन्होंने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी. इसके बाद अब इस मामले पर एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच कर रही है. क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच शुरू कर दी है और इस कॉल में सुनाई दे रही आवाज को हैरी बॉक्सर की आवाज से कंपेयर किया जा रहा है, जिससे मामले में और भी सबूत इकट्ठा हो सकेंगे.
जांच में क्या आया सामने?
वहीं क्राइम ब्रांच ने जब इस रिकॉर्डिंग की आवाज को हैरी बॉक्सर की आवाज से मैच किया तो आवाज मैच नहीं हुई, जिससे शक बढ़ गया कि ये कॉल फर्जी थी. किसी ने डर फैलाने के लिए ही गैंग का नाम लिया और अब पुलिस कॉल पर धमकी देने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है. इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने ही दी है. वहीं अब ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजने वाले आरोपी की तलाश जारी है. सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस भी इस खबर के बाद से चिंता में आ गए हैं.
सितारों की बढ़ी सिक्योरिटी
बता दें बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड सितारों की सिक्योरिटी कड़ी की जा रही है. जब से टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई है, तभी से सभी सितारों ने अपनी सिक्योरिटी बढ़ा दी है. वहीं कई सितारों को भी धमकी मिल चुकी है. हाल ही में अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी, जिसके बाद बिग बी के घर के बाहर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. वहीं रविवार को अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से ही फैंस से मिले. वहीं सलमान खान की भी सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है.