Sonakshi Sinha की शादी का पहला वीडियो रिवील, Zaheer Iqbal के साथ कैसा था बॉन्ड?

Zaheer Iqbal-Sonakshi Sinha First Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है। जैसे ही ये वीडियो इंटरनेट पर दिखा, तो वायरल हो गया। सामने आए वीडियो में सोनाक्षी इमोशनल नजर आई।

Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha

Zaheer Iqbal, Sonakshi Sinha

विज्ञापन

Zaheer Iqbal-Sonakshi Sinha First Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी कर अब एक-दूजे के हो चुके हैं। जी हां, 23 जून को कपल ने शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही गॉसिप टाउन में सोनाक्षी और जहीर की चर्चा हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इस बीच अब सोनाक्षी और जहीर ने अपनी शादी का पहला वीडियो शेयर किया है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया।

कपल ने शेयर किया वीडियो

सोनाक्षी और जहीर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का पहला वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कपल ने इसके कैप्शन में लिखा कि फैमिली, फ्रेंड्स, लव, फ्रेंडशिप, लॉफ्टर, सिली मूमेंट्स, किड्स रननिंग अराउंड, हैप्पी टीयर्स, वॉर्म हग्स, एक्साइटमेंट, ब्लोपर्स, फन, जॉय, एंटीसिपेंशन, इमोशंस एंड एबऊ ऑल जस्ट प्योर हैप्पीनेस दिस वाज अवर छोटा-सा शादी का घर…. और इट वाज परफेक्ट… इट वाज अस।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

वीडियो में क्या है?

सोनाक्षी-जहीर ने जो वीडियो शेयर किया है, अगर उसकी बात करें तो उसमें सबसे पहले बालकनी की झलक नजर आती है, जहां पर कपल के साथ सभी मौजूद थे। इसके बाद जहीर नजर आते हैं और बैकग्राउंड में सभी बोल रहे होते हैं कि सोना कितना सोना है… इसके बाद गेस्ट्स की झलक नजर आती है। वीडियो में सोनाक्षी अपने पिता के साथ नजर आती है। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोनाक्षी कितनी खुश है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन

भावुक हुई सोनाक्षी

इसके बाद सभी दूल्हा-दुल्हन को चीयर करते हैं। जब सोनाक्षी पेपर्स पर अपना अंगूठा लगाती हैं, तो वो बेहद खुश होती हैं। इसके बाद सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। फिर दोनों एक-दूसरे को अपना हसबैंड-वाइफ अनाउंस करते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार से गले लगाते हैं। हालांकि इस दौरान सोनाक्षी भावुक हो जाती हैं और अपने आंसू पोंछती नजर आती हैं। सामने आए वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहीर से शादी के बाद सोनाक्षी कितनी खुश है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

विज्ञापन

पिता ने किया किनारा

हालांकि इस वीडियो में एक और चीज ऐसी है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। जी हां, भले ही सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर बेहद खुश हो, लेकिन सामने आए वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सोनाक्षी के पिता इस शादी से खुश नहीं हैं, क्योंकि पूरे वीडियो में सोनाक्षी से किनारा करते नजर आए और आखिरी में सोनाक्षी की बात पूरी भी नहीं होती कि उनके पिता वहां से जाने लगते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ