Yuzvendra Chahal Drunk Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी पत्नी और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा से तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। दोनों ने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन हाल ही में दोनों के डिवोर्स रूमर्स इन दिनों खूब उड़ रहे हैं। चहल और धनश्री ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से भी इनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद हर तरफ दोनों के अलग होने की खबरें जोरों पर हैं। इसी बीच युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो नशे में धुत लग रहे हैं। कोई उन्हें सहारा देते हुए उनकी कार तक ला रहा है और इस दौरान चहल काफी परेशान लग रहे हैं।
नशे में धुत होने का वीडियो वायरल
भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में चहल नशे में धुत नजर आ रहे हैं। उन्हें सहारा देकर उनकी कार में बैठाया जा रहा है। इस दौरान वो काफी परेशान लग रहे हैं। अब इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि पत्नी से अलग होने का गम चहल को लग गया है, इसलिए उनकी ऐसी हालत हो गई है। अब इस वीडियो को कई जगहों पर अपलोड तो शनिवार को ही किया गया है लेकिन ये वीडियो कितना हालिया है, इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती है।
पत्नी से अलग होने का लगा सदमा?
हालांकि वीडियो देखने के बाद हर कोई चहल के चेहरे पर दिखने वाली उदासी को नोटिस कर रहा है और कयाल लगा रहा है कि उन्हें धनश्री से अलग होने का बहुत दुख लगा है जिस गम से उबरने के लिए वो शराब का सहारा ले रहे हैं। चहल पत्नी से अलग होने से बुरी तरह टूट गए हैं। इन सभी बातों को सोशल मीडिया पर तरजीह दी जा रही है।
चहल का क्रिप्टिक पोस्ट
हाल ही में युजवेंद्र चहल ने डिवोर्स रूमर्स के बीच सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी किया है। चहल ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘कड़ी मेहनत लोगों के करैक्टर को दिखाती है। आप अपने सफर को जानते हैं। आप अपना दर्द जानते हैं। आप जानते हैं कि आपने यहां तक पहुंचने के लिए मेहनत की है। दुनिया जानती है। आप मजबूती से खड़े हैं। आपने अपने माता-पिता को प्राउड फील कराने के लिए जमकर पसीना बहाया है। हमेशा एक गौरवान्वित बेटे की तरह मजबूती से खड़े रहो।’
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
1 hr agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines